बी.आर.बी. मॉडल स्कूल में हिंदी एलोक्यूशन कम्पटीशन का आयोजन किया

WhatsApp-Image-2023-07-21-at-7.41.19-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। बी.आर.बी. मॉडल स्कूल में आज हिंदी एलोक्यूशन कम्पटीशन का आयोजन किया गया | कम्पटीशन का विषय (“गुम होता बचपन” और ” समय का महत्त्व” )था | जिसमें सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया | जिसमें सभी हाउसेस होप हाउस, फेथ हाउस, पीस हाउस,यूनिटी हाउस के बच्चों ने प्रतिभगिता की | बच्चों ने ” गुम होता बचपन ” शीर्षक पर बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी |

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

वास्तव में बचपन एक ऐसा समय होता है जिसमें बच्चों पर किसी भी प्रकार की कोई जिम्मेदारी नहीं होती है वह केवल अपने जीवन को हर्ष उल्लास, खेलकूद के साथ में व्यतीत करते हैं | बचपन एक ऐसा समय होता है जिसको हर व्यक्ति हमेशा याद करता है |

” समय का महत्व” पर बच्चों ने बहुत ही सुंदर तरीके से समझाया | जीवन में किसी भी कार्य को करने के लिए हमें एक निश्चित समय की आवश्यकता होती है | हर व्यक्ति को अपने जीवन में सफल होने के लिए समय का विशेष महत्व है |

अगर कोई भी व्यक्ति समय के महत्व को समझ गया, तो मानो उसने अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर ली | इस प्रतियोगिता में वैष्णवी चौहान(कक्षा -5),छवि सारस्वत (कक्षा -8), पुनीत साहू (कक्षा – 11) प्रथम स्थान पर रहे | लायबा (कक्षा -5), अदीबा शावेज( कक्षा – 8), आलिया अंसारी (कक्षा – 11) द्वितीय स्थान पर रहे |

सभी को विद्यालय की प्रधानाचार्या के द्वारा पुरस्कृत किया गया | इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या वंदना सक्सेना ने ” गुम होता बचपन”, ” समय का महत्व ” पर अपने विचार व्यक्त किए |

इस मौके पर विद्यालय की कोऑर्डिनेटर रागिनी थरेजा एवं एक्टिविटी इंचार्ज नम्रता पांडे का विशेष सहयोग रहा |

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights