जिला हाँकी एसोसिएशन की डाँ सोनरुपा विशाल चेयरमैन, नीरज अध्यक्ष, मधुकर सचिव निर्वाचित
बदायूँ। हाँकी उत्तर प्रदेश एवं जिला ओलम्पिक संघ बदायूँ से मान्यता प्राप्त जिला हाँकी एसोसिएशन बदायू की वार्षिक साधारण सभा राज महल गार्डन में हुई। इसमें वर्ष 2023-27 चार वर्ष के लिए कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया। निर्वाचन अधिकारी व पर्वेक्षक जिला ओलम्पिक संघ के बरिष्ठ उपाध्यक्ष एम पी सिंह किट्टू ने
परिणाम की घोषणा की। डाँ सोनरूपा विशाल संस्थापिका पंख को चेयरमैन, नीरज शर्मा अध्यक्ष तथा मधुकर मिश्र सचिव, बरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय पाल सिहं, उपाध्यक्ष सविता शर्मा बिसौली, परवेज गाजी, मु0 अनवर अंसारी, सैय्यद सरवर अली उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा कोषाध्यक्ष, सैय्यद आबिद अली, रचना यादव को संयुक्त सचिव बनाया गया। साथ ही ओलम्पियन एम पी सिंह पूर्व कप्तान भारतीय हाँकी टीम अर्जुन पुरस्कार प्राप्त को एसोसिएशन का मुख्य संरक्षक सलाहाकार मनोनीत किया गया।

चैयरमैन डाँ सोनरूपा विशाल ने कहा कि हमारी संस्था पंख भी जनपद में हाँकी खेल के प्रोत्साहन के लिए पूर्ण सहयोग करेगी।जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष राजन मेहदींरत्ता ने कहा कि स्कूल कालेजों में सम्पर्क कर विकास के लिए कार्य योजना बनायी जायेगी। उन्होने बताया कि बदायूँ के एम एल सी वागीश पाठक से भी जनपद में खेल के विकास के लिए 50 हाँकी देने की घोषणा की हैं। साई की प्रशिक्षु कु0 बंदना , कु0 सोहालिया एथलेटिक्स, दिलीप कुशबाह, प्रिंस कुशबाह, कु0बंदना बर्मा, कु0 प्रियंका बर्मा आदि को राज्य स्तर के हाँकी खिलाड़ियों की सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मोहित महाजन बिसौली,राजीव कुमार , अवधेश सिह, मीनाक्षी मिश्रा, साना मखीजा, सुभांगी अरोड़ा, डाँ सुशील कुमार सिँह आदि हाँकी खिलाड़ी व खेल प्रेमी उपस्थित थे। इस अवसर पर ओलम्पियन एम पी सिह ने बीडिओ काल करके सभी से परिचय प्राप्त किया। मधुकर मिश्र ने उपस्थित सभी का आभार प्रकट किया।













































































