गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में सांसद और विधायक ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई,वृक्षारोपण

WhatsApp-Image-2023-07-17-at-6.36.34-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्या प्रोफ़ेसर गार्गी बुलबुल के निर्देशन में हुआ। इसमें सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य ,विधायक महेश गुप्ता एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्षा दीपमाला गोयल आदि मौजूद रहे। सांसद ने छात्राओं को मोदी सरकार के सुशासन एवं सेवा से जुड़ी जानकारी दी ,छात्राओं को मतदान के लिए जागरूक करते हुए 9090902024 नम्बर के बारे बताया,साथ ही प्राचार्या को बीते 9 वर्ष के मोदी सरकार की किताब एवं रिपोर्ट कार्ड दिया।कहा कि प्रधानमंत्री की संकल्पना “सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास” सुशासन पर ही आधारित है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

हमारे देश ने समय के साथ साथ अनेक ऐसे कार्य है , जिसे सुशासन से ही प्राप्त किया जा सकता है। सुशासन को प्राप्त करने के लिए जनता की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। अतः यह आवश्यक है कि जनता को अपनी जागरूकता का स्तर बढ़ाकर प्रशासन के शासन व्यवस्था में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। विधायक ने मेक इन इंडिया पहल में भारत में उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया। पूर्व नगरपालिका अध्यक्षा दीपमाला गोयल ने आदर्श ग्राम योजना के विकास की चर्चा की। प्राचार्या ने बताया ,पर्यावरण की देखभाल और होस्ट कम्युनिटी के कल्याण पर जोर देना और कई सतत विकास पहल करना है। इसका उद्देश्य खनन के पर्यावरणीय फुटप्रिंट्स को कम करना है, आस-पास रहने वाले लोगों के जीवन को आसान बनाने के साथ-साथ बेहतर पर्यावरण प्रदान करना है । सांसद ,विधायक, पूर्व पालिका अध्यक्षा, प्राचार्या एवं बच्चों द्वारा वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहें।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights