उझानी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के लिए धर्मपाल को अध्यक्ष मनोनीत किया गया

WhatsApp-Image-2023-07-17-at-6.16.51-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक सभा ब्लाक उझानी के ग्राम भैंसोरा में पुत्तू सिंह जी चौपाल पर आयोजित की गई। सभा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम बहादुर कश्यप को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सदस्य नियुक्त होने के बाद कार्यकर्ताओं ने धर्मपाल उर्फ लालू को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बनाए जाने हेतु प्रस्तावित किया। जिसकी सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सहमति व्यक्त की ।जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी जितेन्द्र कश्यप, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इगलास हुसैन और नगर पंचायत कछला के पूर्व चेयरमैन नरेश पाल सिंह की उपस्थिति में धर्मपाल को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष का मनोनीत पत्र जारी किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा की अब 2024 मिशन में जो भी हमारे ब्लॉक अध्यक्ष रिन्यूअल हो रहे हैं या नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए जा रहे हैं उनका दायित्व बनता है की एक माह के अंदर अपनी न्याय पंचायत कमेटी एवं ग्राम पंचायत समितियों का गठन करना सुनिश्चित करें ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेन्द्र कश्यप जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को आवाहन करते हुए कहा कि 2024 निश्चित कांग्रेस का है और अब जो भारत जोड़ो यात्रा का पार्ट 2 माननीय राहुल गांधी द्वारा पदयात्रा शुरू की जा रही है वह अनुमानता लगभग 20 दिन उत्तर प्रदेश में रहेगी और लोगों का कांग्रेस और राहुल के प्रति सामंजस्य बढ़ेगा जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर ने कहा की आप एक ऐसी राष्ट्रीय पार्टी के साथ जुड़े हैं जिसका की परचम और संगठन कन्याकुमारी से कश्मीर तक फैला हुआ है और आप इस पार्टी के माध्यम से जनसेवा का कार्य भी बखूबी कर सकते हैं। उपस्थित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इगलास हुसैन, पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत कछला नरेश पाल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा हम सब लोग धर्मपाल उर्फ लालू यादव के साथ मिलकर न्याय पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में संगठन मजबूती के साथ खड़ा करवाने का प्रयास करेंगे। सभा में पुत्तू सिंह, जसवीर, मास्टर जय सिंह, श्री कृष्ण ,आदेश कुमार ,भूरे यादव महेश सिंह, मुकेश सिंह, गिनी यादव, मुन्नालाल, राजेश यादव ,शोएब अहमद वसीम मियां आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights