मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
स्वास्थ्य

वजन कम करने से लेकर याददाश्त बढ़ाने तक

July 17, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मूंगफली को अक्सर लोग टाइमपास स्नैक के रूप में खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं यह स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बेहतरीन है। इसमें ऐसे कई पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं, जो इसे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद बनाते हैं। मूंगफली विटामिन-ई, मैग्नीशियम, फोलेट, कॉपर और आर्जिनिन जैसे विटामिन और खनिजों से भरपूर होती है। नियमित रूप से सीमित मात्रा में मूंगफली खाने से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। तो आइए जानते हैं मूंगफली खाने के क्या फायदे हैं। अगर आप कोलेस्ट्रॉल के मरीज हैं, तो आप अपनी डाइट मूंगफली शामिल कर सकते हैं। इससे खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करने और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा मूंगफली ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन ई का एक बड़ा स्रोत है, जो दिल से जुड़ी समस्याओं से लड़ने में मददगार है। मूंगफली खाने से याददाश्त और मस्तिष्क की सेहत में सुधार हो सकता है। यह विटामिन बी3 और नियासिन से भरपूर होती है, जो मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करती है। इसके अलावा, मूंगफली अवसाद के लक्षणों को कम करने में भी मदद करती है। इसे डेली डाइट में शामिल करने से आपको बेहतर नींद आ सकती है। मूंगफली भूख कम करने में मदद करती है जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। इसके अलावा, यह फाइबर से भरपूर होती है, जो पेट के लिए भी फायदेमंद है। आप इसे अपने शेक या स्मूदी में मिक्स कर सकते हैं। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उनके लिए मूंगफली फायदेमंद साबित हो सकती है। इसे खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। मूंगफली में मैंगनीज, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए जरूरी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights