मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 11 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 29.3 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

सलमान खान ने छोड़ी वीकेंड का वार की होस्टिंग

July 17, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का ओटीटी वर्जन फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इस सीजन में सिर्फ बॉलीवुड और टीवी जगत के सितारे ही नजर नहीं आ रहे, बल्कि सोशल मीडिया स्टार्स को भी जगह दी गई है। इस वजह से घर का माहौल काफी ज्यादा अलग है। बिग बॉस ओटीटी 2 में सलमान खान भी जुड़े हुए हैं, जो वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं, अब सलमान खान और बिग बॉस से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि सलमान खान ने बिग बॉस ओटीटी 2 की होस्टिंग को छोड़ दिया है और इसकी वजह से उनका सिगरेट कांड है। दरअसल, बिग बॉस ओटीटी 2 के एक वीकेंड का वार में सलमान खान के हाथ में सिगरेट नजर आई थी, जिसे दर्शकों ने नोटिस कर लिया था। सोशल मीडिया पर सलमान खान का सिगरेट पीना एक मुद्दा बन गया था, जिस वजह से उन्हें खूब ट्रोल किया गया। हालांकि, कुछ लोगों ने भाईजान का सपोर्ट करते हुए ये भी कहा कि सिगरेट पीने में क्या ही गलत है। उस दौरान चर्चा हो रही थी कि सलमान इस विवाद के बाद शो की होस्टिंग छोड़ सकते हैं। वहीं, अब दावा किया जा रहा है कि सलमान ने बिग बॉस ओटीटी 2 की होस्टिंग को छोड़ने का फैसला लिया है। सलमान टीवी पर प्रसारित होने वाले बिग बॉस के सीजन 17 को भी होस्ट नहीं करेंगे। दावा है कि सलमान और निर्माताओं को कुछ लेना-देना हो सकता है, जिन्होंने जानबूझकर होस्टिंग के बीच सलमान के सिगरेट पीने वाले शॉट को वीकेंड का वार में एपिसोड प्रसारित किया। बता दें कि सलमान खान बिग बॉस ओटीटी 2 के इस वीकेंड का वार में नहीं दिखे थे। दावा किया गया था कि वह अपने किसी कमिटमेंट की वजह से एपिसोड की शूटिंग नहीं कर पाए। उनकी जगह पर कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह ने वीकेंड का वार होस्ट किया था, जिस वजह से दर्शकों को वीकेंड का वार में कुछ खास मजा नहीं आया। सलमान शो में आकर कड़क अंदाज में कंटेस्टेंट्स को फटकार लगाते हैं, जो भारती और कृष्णा मिलकर भी नहीं कर पाए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights