17, 18 और 19 जुलाई को विशेष महाजनसंपर्क अभियान चलाएगी भाजपा: राजीव कुमार गुप्ता

WhatsApp-Image-2023-07-16-at-3.27.50-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भाजपा कार्यालय पर आयोजित जिला बैठक में महा-जनसम्पर्क अभियान के निमित्त पार्टी तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाएगी। जिसमें 17, 18 और 19 जुलाई को भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर जन-जन को मोदी व योगी सरकार की उपलब्धियां बतायेंगे। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा महा-जनसम्पर्क अभियान के तहत विगत सभी कार्यक्रम व अभियान सफल व प्रभावी रहे है। उन्होंने कहा पार्टी तीन दिवसीय 17, 18 और 19 जुलाई को विशेष अभियान चलाएगी जिसमे सभी कार्यकर्ताओं सम्पर्क से समर्थन तथा घर-घर सम्पर्क अभियान के लिए एक बार फिर जुटना है और हर घर की दहलीज तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि प्रभावी अभियान के लिए शक्ति केन्द्र पर जिम्मेदारियां और कार्ययोजना बनाकर जनसम्पर्क के द्वारा केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को हर घर तक पहुंचाया जाए। साथ ही उन्होंने कहा नौ साल में केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए उज्ज्वला, पीएम आवास, आयुष्मान भारत जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को सफलतापूर्ण लागू किया। देश को वन्दे भारत ट्रेन दी, कोरोना काल में मुफ्त रिकार्ड वैक्सीनेशन कराई, देश की अखंडता के लिए अनुच्छेद 370 को समाप्त किया। साथ ही उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में सुशासन, सेवा और गरीब कल्याण की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के बल पर भाजपा एक बार फिर 2024 लोकसभा चुनाव में प्रचंड़ जीत हासिल करेगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जिला प्रभारी राकेश मिश्रा ने कहा महा-जनसम्पर्क विशेष अभियान के तहत प्रत्येक घर तक जनसम्पर्क सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता ताकत झोंके। सम्पर्क से समर्थन अभियान के तहत प्रत्येक लोकसभा में एक हजार विशिष्ठ जनों से सम्पर्क करना है। घर-घर सम्पर्क अभियान के माध्यम से प्रत्येक घर तक केन्द्र सरकार की उपलब्धियों का पत्रक लेकर जनमानस से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए आशीर्वाद तथा जनसमर्थन प्राप्त करना है। उन्होंने कहा कि शक्ति केन्द्रों पर प्रवास सुनिश्चित कर बूथ अध्यक्षों के साथ अभियान को गति देंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालय परिसरों में शिक्षकों तथा युवाओं के बीच सम्पर्क से समर्थन अभियान के माध्यम से 9090902024 पर मिस्ड कॉल के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए समर्थन प्राप्त करने के लिए पार्टी के नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता पहुंचेंगे। साथ ही कहा वर्ष 2014 से पहले भ्रष्टाचार चरम पर था। परंतु अब कोई भ्रष्टाचार नहीं है। देश के परमाणु संपन्न और पांचवीं अर्थव्यवस्था होने से देश की छवि विश्व स्तर पर निखरी है। भाजपा ने ही सड़क, सुरक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी आदि को लेकर आमजन के लिए विशेष कार्य किया है। भाजपा केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं का लेखा-जोखा लेकर जनता का आशीर्वाद लेने विशेष अभियान चलाकर जाना है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत ने किया। इस मौके पर सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल जिला महामंत्री शारदाकान्त शर्मा अरुण प्रकाश नेकपाल कश्यप शारदेन्दु पाठक ग्रीशपाल सिंह आशीष शर्मा धीरज पटेल केशव चौहान हाजी सलीम गोविंद पाठक रानी सिंह पुंढीर मोनिका गंगवार रीता वर्मा ज्ञानेंद्र चौहान जितेंद्र साहू मनोज गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights