मदर एथीना स्कूल में अंर्तविद्यालयी खेलों के अंतर्गत वाॅलीबाॅल एवं कबड्डी प्रतियोगिता हुई

WhatsApp-Image-2023-07-13-at-5.48.26-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मदर एथीना स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने हेतु अंर्तविद्यालयी खेलों का आयोजन समय-समय पर किया जाता रहता है। अतएव इसी क्रम में आज कक्षा-12 के बालक एवं बालिकाओं के मध्य क्रमशः वाॅलीबाॅल एवं कबड्डी का आयोजन किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिसमें कि सर्वप्रथम बालक वर्ग के अंर्तगत कक्षा-12 (अ) एवं 12 (ब) के बीच मैच में कक्षा-12 (अ) ने जीत हासिल कर कक्षा-12 (स) के साथ फाइनल मैच खेला जिसमें कि कक्षा-12 (अ) के छात्रों ने अपना जोश और उत्साह दिखाते हुए विजय प्राप्त की।

इसके अतिरिक्त बालिका वर्ग के मध्य आयोजित कबड्डी मैच में सर्वप्रथम कक्षा-12 (अ) एवं 12 (ब) के मध्य हुए मैच में कक्षा-12 (अ) ने बाजी मारकर फाइनल मैच कक्षा-12 (स) के साथ खेला तथा अपने हुनर एवं शक्ति का प्रदर्शन करते हुए कक्षा-12 (स) को भी परास्त कर कक्षा-12 (अ) ने जीत का खिताब अपने नाम किया। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि खेल बेहतर शिक्षा प्रणाली के लिए अत्यंत आवश्यक है और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य में भी सहयोग करने में समर्थ है। अतएव इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु हम विद्यार्थियों के लिए समय-समय पर खेलों का आयोजन करते रहते हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights