पुण्यतिथि पर देश के श्रेष्ठ शिक्षकों को किया जायेगा सम्मानित,तैयारियों को दिया अन्तिम रूप

WhatsApp-Image-2023-07-13-at-4.23.20-PM-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह की समीक्षा बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। कार्यक्रम आयोजक जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के संस्थापक/ अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के तत्वावधान में संगठन के प्रेरणा पुंज सादगी, सदाचरण, विनम्रता व ईमानदारी की प्रतिमूर्ति आदर्श शिक्षक श्रद्धेय संतपाल सिंह राठौड़ की नवम पुण्यतिथि के अवसर पर “”सन्तपाल सिंह राठौड़ स्मृति राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2023″” प्रदान किए जाने हेतु दिनांक 15 जुलाई 2023 को समय 11 :00 बजे प्रभा शंकर मेमोरियल स्काउट भवन बदायूं में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप में केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा, सांसद आंवला धर्मेंद्र कश्यप, सदस्य विधान परिषद डॉ जयपाल सिंह “व्यस्त”, पूर्व मंत्री महेश चंद्र गुप्ता , विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह “”बब्बू भईया”” , विधायक बिल्सी हरीश शाक्य, जिलाधिकारी बदायूं मनोज कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ ओ पी सिंह एवम पूर्व आयुक्त चित्रकूट दिनेश कुमार सिंह की उपस्थिति संभावित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध शिक्षाविद रामबहादुर पाण्डेय करेगे, साथ ही ख्यातिलब्ध शिक्षाविद व साहित्यकारों की भी सहभागिता रहेगी। इस वर्ष देश और विदेश से तीन सौ से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुईं हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

निर्णायक मंडल द्वारा एक सौ बीस श्रेष्ठ शिक्षकों को “” संतपाल सिंह राठौड़ स्मृति राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2023″” हेतु चयन किया गया है। इस वर्ष भारतीय हिंदी सेवी सम्मान 2023 उत्तर प्रदेश की दीप्ति सक्सेना को, प्रकृति प्रहरी सम्मान 2023 मध्य प्रदेश के राम नारायण मेहर को तथा नारी शक्ति सम्मान 2023 बिहार की स्मिता ठाकुर को प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार , मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, पंजाब व उत्तर प्रदेश सहित देश के छब्बीस राज्यों के शिक्षकों की सहभागिता रहेगी। राठौड़ ने बताया कि पुण्य तिथि के अवसर पर स्व संतपाल सिंह राठोड़ की स्मृति में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व सहयोगी एवं प्रतिभागी शिक्षक एक उपयोगी वृक्ष लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेंगे। कार्यक्रम का फेसबुक व यूटयूब के माध्यम से भी सीधा प्रसारण किया जायेगा, प्रतिभागी शिक्षक व अन्य नागरिक फ़ेसबुक और यूटयूब के माध्यम से भी कार्यक्रम से जुड़ सकेगे। समीक्षा बैठक में केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी रामगोपाल, सह केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी अखिलेश सिंह, प्रदेश समन्वयक डॉ सुशील कुमार सिंह, मंडल समन्वयक एम एच कादरी, कार्यक्रम संयोजक मंडल पल्लवी भारद्वाज, शीतल विजय भूतेश्वर, निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ राकेश कुमार जायसवाल, आचार्य प्रताप सिंह, मनीष प्रेम , रघुपाल सिंह व मधु प्रिया चौहान ने सहभागिता की।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights