उझानी में छत का लिंटर गिरने से दादी – नातिन घायल, दादी की उपचार के दौरान मौत

WhatsApp-Image-2023-07-12-at-8.50.54-PM-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मायके आई दादी – नातिन छत के नीचे बैठी थी । तभी अचानक छत का लिटर भर भराकर गिर गया । जिससे लिंटर के मलवे में दबकर दादी – नातिन घायल हो गई । जिन्हें परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां दादी की उपचार के दौरान मौत हो गई । वही घायल नातिन का राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मंगलवार की रात उझानी कोतवाली क्षेत्र के अब्दुल्लागंज गांव में अपने मायके आई रामबेटी (65) पत्नी स्वर्गीय गुलाब सिंह और उनकी 5 वर्षीय नातिन शीतल पुत्री गुड्डू छत के नीचे चने खा रही थी कि अचानक छत का लिंटर भरभरा कर गिर पड़ा और उसके मलबे के नीचे दबकर रामबेटी और उनकी नातिन घायल हो गई। परिजन रामबेटी व उनकी नातिन को लेकर राजकीय मेडिकल कालेज पहुंचे। जहां रामबेटी की मंगलवार रात को 10:00 बजे के आसपास उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि उनकी नातिन शीतल का इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि रामबेटी नगला काईया जिला कासगंज में रहती थी और अपने मायके अब्दुल्लागंज बीमारी का इलाज कराने आई थी और दो महीने से अपने मायके अब्दुल्लागंज में ही थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार 2:30 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights