कायस्थ चेतना मंच के सदस्य करेंगे नाथ परिक्रमा

WhatsApp-Image-2023-07-10-at-7.01.29-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। पवित्र सावन माह में कायस्थ चेतना मंच अपने सदस्यों को 23 जुलाई को बरेली के नाथ नगरी के शिव मंदिरों की परिक्रमा छोटे वाहन के जरिए कराएगा। साथ ही 16 जुलाई को सीतापुर में स्थित महाभारत कालीन नैमिषारण्य (नीमसार) तीर्थ स्थल का भी भ्रमण कराएगा। कर्मचारी नगर में विकास सक्सेना के निवास पर बीजेपी नेता संरक्षक अनिल कुमार एडवोकेट एवम पवन सक्सेना की उपस्थिति में कायस्थ चेतना मंच की समीक्षा बैठक में अध्यक्ष संजय सक्सेना ने बिंदु वार पूर्व में संगठन द्वारा किये गये कार्यो का विस्तृत ब्यौरा दिया। तत्पश्चात सभी ने मंच की सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों ने 16 जुलाई को नैमिषारण्य जाने का निर्णय लिया। साथ ही 23 जुलाई को बरेली के नाथ नगरी के भगवान शिव मंदिर परिक्रमा का भी सभी सदस्यों ने निर्णय लिया। संरक्षक अनिल सक्सेना एडवोकेट एवम अधीर सक्सेना ने अमरनाथ यात्रा कर के वापस आये पत्रकार निर्भय सक्सेना का माला पहनाकर कर अभिनंदन किया। बैठक में डॉ पवन सक्सेना, अधीर सक्सेना, अमित सक्सेना बिंदु, डॉ पूजा सक्सेना, मुकेश सक्सेना, बरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना, विकास सक्सेना, अविनाश सक्सेना, सुधीर मोहन, रवि सक्सेना, वी के सक्सेना, मीरा मोहन, अनुराग सक्सेना, अंजलि सक्सेना, प्रद्युम्न सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights