पंजाबी सिख समाज ने अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, शहबाजपुर के गुरुद्वारे की संपत्ति पर कब्जा का आरोप

WhatsApp-Image-2023-07-09-at-7.24.16-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। (विधि संवाददाता सुधीर कश्यप की रिपोर्ट) गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की ओर से गुरुद्वारे की संपत्ति पर भूमाफिया द्वारा कब्जा रोकने एवं कठोर कार्रवाई करने के संबंध में पंजाबी सिख समाज की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग के सरदार इकबाल सिंह को ज्ञापन देकर संपत्ति पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है पंजाबी सिख समाज के लोगों द्वारा दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया कि शहर के मोहल्ला शहबाजपुर स्थित वर्षों पुरानी गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की संपत्ति है जिस पर काफी समय से शहर के भू माफियाओं की नजर है भूमाफिया द्वारा आए दिन गुपचुप तरीके से रात में जेसीबी मशीन चलवा दी जाती है भूमाफिया इस पर कब्जा कर प्लाटिंग कराने की प्रक्रिया में लगे हुए हैं ज्ञापन में यह भी आरोप है कि इस संपत्ति को दान में देने बालों के बरिसो ने तहसील के कागजातों में हेराफेरी कर अपने नाम दर्ज करा लिये है उसी के आधार पर वह लोग भूमाफिया से गुपचुप सौदा कर रहे हैं पंजाबी सिख समाज के लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग से मामले में हस्तक्षेप कर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ताकि गुरुद्वारा की संपत्ति भू माफिया से बच सकें ज्ञापन देने वालों में सरदार भगत सिंह, वीरेंद्र सिंह धींगरा, जितेंद्र पाल सिंह, सतनाम सिंह नरूला, सरदार नरेंद्र सिंह गुरबचन सिंह कावत्ता, रामचंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, हरीश जुनेजा,किशन चावला समेत काफी संख्या में सिख व पंजाबी समाज के लोग मौजूद रहे। संपत्ति को लेकर कोर्ट मे भी मुकदमा विचाराधीन है गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा का गुरुद्वारा काफी वर्षो पुराना है शहर की जफा की कोठी में यह गुरुद्वारा संचालित है मुकदमे के मुताबिक जफा की कोठी के सामने की संपत्ति गुरुद्वारा की होने का दावा होता चल रहा है उसी संपत्ति के कुछ भाग पर एक अन्य अपना दावा कर रहा था मुनेंद्र सिंह जफा के निधन के बाद एकाएक इस संपत्ति पर काबिज होने के लिए भूमाफिया सक्रिय हो गए है हालांकि अभी इस संपत्ति को लेकर सिविल जज सीनियर डिबीजन बदायूं के न्यायालय में मुकदमा लंबित है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights