देश प्रदेश की सरकारें राशन, लैपटाप बांट रही,तो बदायू में शहर की सरकार ने निशुल्क रसोई शुरू की

WhatsApp-Image-2023-07-09-at-7.12.05-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। देश प्रदेश की सरकारें गरीबों और मेधावी को मुफ्त में राशन,आवास,लैपटाप बांट रही है, वही बदायू में शहर की सरकार ने आज से गरीबों को मुफ्त भोजन के लिए निशुल्क रसोई शुरू की है। आज इसकी शुरुआत पूर्व मंत्री आबिद रजा और उनकी पत्नी सदर नगर पालिका की चेयरमैन फात्मा रजा की अगुवाई में हुई है। गरीबों को निशुल्क रसोई की शुरुआत करने वाली सदर नगर पालिका उत्तर प्रदेश की पहली नगर पालिका बन गई हे। आपको बता दे कि पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और उनकी पत्नी चेयरमैन फात्मा रजा ने चुनाव के दौरान जनता से वादा किया था और चेयरमैन फात्मा रज़ा ने अपनी शपथ वाले दिन कहा था कि गरीबों को नगर पालिका की ओर से हर माह में दो बार मुफ्त में भोजन उपलब्ध कराया जायेगा। इस वादे को पूरा करते हुए नगर पालिका में रविवार को पालिका रसोई का उद्घाटन पूर्व मंत्री आबिद रजा व नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रज़ा ने फीता काटकर किया। रसोई गरीबों को निशुल्क खाने की व्यवस्था की गई। इसके लिए खाने का स्पेशल मेनू भी रखा गया। खुद पूर्व मंत्री आबिद रजा और चेयरमैन फात्मा रज़ा ने अपने हाथों से पालिका रसोई पर गरीब लोगों को सूजी का हलवा, पूड़ी, सब्जी की थाली परोसी। पालिकाध्यक्ष फात्मा राजा ने बताया कि गरीबों को हर महीने पहले और अंतिम रविवार को निशुल्क भोजन दिया जाएगा। तथा गरीबों को हर प्रकार की सहायता नगर में सफाई व शुद्ध पेयजल व्यवस्था पर विशेष ध्यान पालिका रखेगी। पालिका जनता से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा करती है। इस अच्छे कार्य से गरीबों की दुआयें मिलेंगीं। कमज़ोर लोगों का हित हम सबके लिए सर्वोपरि है। आने वाले समय में नगर पालिका शहर के बिरुआबाड़ी मंदिर, छोटे बड़े सरकार की ज़्यारत समेत गरीब वस्तियों में कैम्प लगाकर गरीब लोगों मुफ्त भोजन कराएंगी। पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा कि कावंडियो को भी भंडारा कराया जाएगा। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और चेयरमैन फात्मा रज़ा ने समस्त सभासदों व पालिका स्टाफ का सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर समस्त सभासद कनीज फात्मा, अनवर खान, ग्रीष शुक्ला, मो अनवर, वाहिद अली, अरविंद, नईम, हुमा, गुलशन बी, रेशम देवी, ममता, अख्तरी, आशीष, हारून गौस, अरविंद राठौर, अतुल रस्तोगी, नाजरीन, किशोर, मनोज, जया, फिरोज, भागदेवी, शजमा, प्रेमलता, जीनत, मुकेश साहू, और पालिका के अधिकारी केशव गंगवार सफाई निरीक्षक, राजीव मलिक सफाई निरीक्षक, पुस्पेंद्र सिंह अवर अभियंता जल, कृष्ण गोपाल चंद्रा अवर अभियंता सिविल, टिंकू सिंह राजस्व निरीक्षक, लवी कुमार राजस्व निरीक्षक, राजेंद्र सिंह राजस्व निरीक्षक, रजनीश शर्मा कार्यालय अधीक्षक, मोहमद स्वाले डीपीएम स्वच्छ भारत मिशन, शरीफ अहमद मानचित्र कर, नावेद इकबाल गनी लिपिक, सचिन सक्सेना लिपिक समेत पालिका स्टाफ आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights