देश में किसी भी अल्पसंख्यक के साथ कोई भेदभाव नहीं :- इक़बाल सिंह लालपुरा

WhatsApp-Image-2023-07-09-at-5.37.17-PM-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मोदी सरकार के नौ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के पूर्ण होने पर महासंपर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यालय पर अल्पसंख्यक समाज की गोष्ठी में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष एवमं लोकसभा बदायूँ के क्लस्टर इंचार्ज इक़बाल सिंह लालपुरा एवमं जनप्रतिनिधियों ने गोष्ठी को सम्बोधित किया। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष/क्लस्टर इंचार्ज बदायूँ लोकसभा इकबाल सिंह लालपुरा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में अमन-चैन का माहौल है। पंजाब से अब उद्योगपति पलायन कर उत्तर प्रदेश में उघोग लगाना चाहते हैं। आज भारत विश्व गुरू बनने की हैसियत तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था से दूसरे प्रदेश भी प्रेरणा ले रहे हैं। भाजपा की सुशासन, सेवा और विकास की नीयत जनता जनार्धन को लुभा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। दुनिया में अगर कहीं लोकतंत्र है तो वह भारत में है और किसी भी राजनीतिक दल में अगर लोकतंत्र है तो वह भारतीय जनता पार्टी में है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री के नौ साल की सेवा में काफी कार्य किए हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इनमें सुशासन और गरीब कल्याण सबसे प्रमुख हैं। इन कामों में अल्पसंख्यक के किसी भी व्यक्ति के साथ कोई भेदभाव नहीं है। हर बेघर को बिना जाति-विरादरी देखे घर दिया गया। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से इलाज मुफ्त हो रहा है। भरपूर राशन दिया जा रहा है। जनधन योजना में खाते खोले जा रहे हैं। बेहद कम ब्याज पर ऋण देकर उन्हें स्वरोजगार के नए-नए अवसर प्रदान किये जा रहे हैं। सांसद डॉ० संघमित्रा मौर्य ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है उन्होंने कहा योगी के नेतृत्व में प्रदेश को गुंडों एवं माफियाओं से मुक्ति मिली है और भय मुक्त समाज की स्थापना हुई है। उन्होंने कहा कि लोकसभा 2024 चुनाव में हमको सभी 80 सीटो पर जीत का परचम लहराना है। मोदी सरकार की योजनाएं हर वर्ग के लिए है। समाज का ऐसा कोई वर्ग अछूता नहीं है जो गरीब कल्याण की योजनाओं से लाभान्वित न हुआ हो। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा मोदी सरकार के सफल 9 साल के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष सफलतापूर्वक ने भारत की संकल्पना को साकार किया गया है। मोदी के परिवर्तनकारी नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत के दृष्टिकोण को साकार करने की आकांक्षा को प्रभावी और सुनियोजित तरीके से पूरा किया गया है। हमें राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता पर गर्व महसूस होता है। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा भारतीय के जीवन को बदलते हुए देखते हैं तो हमें खुशी होती है। हमारी सरकार हमारे राष्ट्र को सशक्त बना रही है और समृद्धि की नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रही है। आज मोदी के नेतृत्व में देश में एक नई राजनीति की शुरुआत हुई है जिसने आम नागरिकों की भावना को समेट लिया है। वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खुराना ने कहा पंजाबी समाज को अल्पसंख्यक समाज का दर्जा दिया जाये, बदायूँ के पंजाबी समाज प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से यह मांग करता है। पंजाबी समाज सदैव भाजपा सरकार का आभारी रहेगा। खुराना ने मुख्य अतिथि इकबाल सिंह लालपुरा को पुस्तक भेंटकर अभिवादन किया। मंच का संचालन शैलेन्द्र मोहन शर्मा ने किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह,हाजी सलीम, सोवरन राजपूत, गुरदीप सिंह धींगड़ा, जगजीत सिंह, मनजीत सिंह, डी.के चड्डा, अशोक खुराना, राजन मेहंदीदत्ता,सरदार भगत सिंह, नरेन्द्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights