गिरफ्तारी के बाद खोले राज, मिलकर रची हत्या की साजिश

download-2-8
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

मेरठ। नीरज शर्मा की माली हालत ठीक नहीं है। वो घर का भी खर्च नहीं उठा पाता है। पूरे घर की जिम्मेदारी उसकी पत्नी श्वेता शर्मा पर ही है। ऐसे में नीरज शर्मा की इतनी हैसियत नहीं है कि वो शूटरों का खर्चा उठा सके। वारदात के बाद से ही सुरेश भाटी भी फरार है। ऐसे में पुलिस का मानना है कि भाटी ने नीरज को मोहरा बनाकर इस हत्याकांड को अंजाम दिलाया है। पुलिस भाटी की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

अंजली गर्ग जिस मकान में रहती थी, वो उसके पूर्व ससुर पवन गुप्ता की पत्नी के नाम था। पवन गुप्ता ने करोड़ रुपये की कीमत का ये मकान 27 लाख रुपये में बेच दिया था। मकान खरीदने वाले तीन लोग थे, इनमें टीपीनगर का सुरेश भाटी, शालू बेकरी का मालिक यशपाल और एडवोकेट प्रदीप शर्मा। सुरेश भाटी ने एक बार अंजली को बाहर निकालकर मकान पर कब्जा भी कर लिया था।

अंजली की शिकायत के बाद सुरेश भाटी, यशपाल समेत पांच लोगों पर डकैती का मुकदमा हुआ और वे जेल गए। ऐसे में अंजली का सबसे ज्यादा नफरत यही लोग करते थे। अंजली की हत्या के ठीक बाद से सुरेश भाटी और यशपाल के मोबाइल बंद हैं। दोनों ही घर से फरार हैं। नीरज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का मानना है कि दोनों इस घटना में शामिल हो सकते हैं, इसलिए फरार हैं। इन सबमें सुरेश भाटी सबसे दबंग भूमिका में है। उसने सहारनपुर में एक दरोगा से सेटिंग करने के बाद अंजली के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया था। ऐसे में पुलिस का सबसे पुख्ता शक उसी पर है। माना जा रहा है कि उसने नीरज को अंजली हत्याकांड की साजिश में शामिल किया। पूरी प्लानिंग बनाई गई। इसके बाद शूटरों से घटना को अंजाम दिला दिया। सबको पता था कि अंजली अकेली रहती है। मायके वालों से भी उसका कोई वास्ता नहीं है। ऐसे में अगर उसकी हत्या हो जाएगी तो कोई पैरवी भी नहीं करेगा। करोड़ाें की संपत्ति से भी कब्जा छूट जाएगा। पुलिस का मानना है कि एक साथ मिलकर उसके कई दुश्मनों ने पूरी साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिलाया है।  
टीपीनगर में शेखो पेट्रोल पंप के पीछे न्यू मेवला कालोनी में रहने वाली महिला अधिवक्ता डॉ. अंजली गर्ग की बुधवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नितिन गुप्ता से तलाक के बाद अंजली गर्ग यहां पर अकेली रहती थीं। उनका पूर्व ससुर पवन गुप्ता से मुकदमा चल रहा था। अंजली रोज की तरह सुबह साढ़े छह बजे डेयरी से दूध लेने गई थीं। दूध लेने के बाद वो वो घर के गेट पर पहुंची तो पीछे से आए स्कूटी सवार युवकों ने कनपटी से सटाकर गोली मार दी थी। अंजली की मौके पर ही मौत हो गई थी। हत्याकांड में अंजली के परिजनों ने पूर्व पति नितिन गुप्ता और उसके पिता पवन गुप्ता को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया हुआ है। इनके अलावा अंजली से जिन लोगों को विवाद था उन सभी के परिजनों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights