मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 26 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कछला गंगा में डूबे एक युवक का दूसरे दिन मिला शव, दूसरे लापता युवक को तलाश रहे गोताखोर

June 4, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

कछला | कोतवाली उझानी क्षेत्र के कछला में स्थित पतित पावनी गंगा में भागवत कथा का कलश विर्सजन करते समय 5 लोग डूब गए । जिसमे घाट पर मौजूद गोताखोरों ने तीन लोगों को बाहर निकाल लिया वहीं दो लोग गंगा मे लापता हो गए । पुलिस गोताखोरों की मदद से दूसरे दिन एक युवक का शव गंगा से बाहर निकाल लिया वहीं दूसरे युवक को गोताखोर गंगा में तलाश रहे है।शनिवार की सांय 4 बजे के करीब उझानी कोतवाली क्षेत्र के भागीरथी कछला गंगा घाट पर भागवत कथा का कलश विसर्जन करने आए 5 लोग गंगा में डूब गए। जिसमें घाट पर मौजूद पीएसी के गोताखोर व स्थानीय गोताखोरों ने गंगा में डूब रहे तीन लोगों को गंगा से निकाल लिया । जबकि जिला कासगंज क्षेत्र के भटोना निवासी आनन्द (30) पुत्र भरत सिंह व जिला कासगंज क्षेत्र के नगला गोकुल भटोना निवासी अभय (20) पुत्र उदयवीर गंगा में डूब गए । जिन्हें गोताखोरों ने गंगा में काफी तलाशा पर उनका कोई पता न चल सका । रविवार दूसरे दिन गोताखोरों ने दोनों लापता युवकों को फिर से गंगा मे तलाशा तो जिला कासगंज क्षेत्र के नगला गोकुल भटोना निवासी अभय (30) पुत्र उदयवीर के शव को गंगा में तलाश कर बाहर निकाला । अभय का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया । वहीं गोताखोर गंगा में डूबे दूसरे युवक आनन्द को गंगा में तलाश रहे है। देर शाम तक समाचार लिखे जाने तक गंगा में डूबे आनन्द का कुछ पता नहीं चल सका है और गोताखोर उसे गंगा में तलाश रहे हैं। वहीं मृतक अभय के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव को अपने साथ अपने घर ले गए हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights