मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

होटल में छात्र ने विवाहिता की हत्या के बाद की खुदकुशी

May 29, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। मोदीनगर स्थित एक ओयो होटल में छात्र ने विवाहिता की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली। खौफनाक कदम उठाने से पहले उसने मधु के भाई दीपक और पति मोहित को वीडियो कॉल की। जोर से चीखते हुए दोनों को मधु का शव दिखाया। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मोदीनगर के कादराबाद रजवाहे के पास स्थित ओयो होटल में रविवार की दोपहर आईटीआई के छात्र हिमांशु (22) ने विवाहिता मधु (22) की उसके दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसी दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। 

मधु की हत्या करने के बाद हिमांशु ने उसके भाई दीपक और पति मोहित को वीडियो कॉल की। जोर से चीखते हुए दोनों को मधु का शव दिखाया। हिमांशु और मधु के मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन के जरिए उन्हें तलाश करते हुए पुलिस होटल पहुंची तो दोनों के शव मिले। मधु का शव बिस्तर पर पड़ा था। हिमांशु का पंखे से लगाए फंदे से लटका था।

वीडियो कॉल के दौरान हिमांशु ने मधु के भाई दीपक को अपशब्द कहे। इसके बाद उसे हत्या करने की वजह बताई। बोला, मधु मेरी थी, मैंने तुमसे उसे मांगा था, तुमने उससे मेरी शादी नहीं की, इसलिए उसकी हत्या कर दी। इसके बाद बेड पर पड़ी उसकी लाश दिखाई।

दीपक ने पुलिस को बताया कि उसे यकीन नहीं हुआ। वीडियो में कुछ साफ नजर नहीं आ रहा था लेकिन हिमांशु की बातों से चिंता हो गई। इसलिए, उसे कॉल की। उसका फोन स्विच ऑफ था। मधु का फोन मिलाया तो रिसीव नहीं हुआ। इस पर मोहित को जानकारी दी। मोहित ने बताया कि उसके पास भी हिमांशु की वीडियो कॉल आई है।

पुलिस का कहना है कि हिमांशु ने मोहित से कहा, इसने मुझे धोखा दिया, तुम्हें भी देती, लेकिन अब नहीं दे पाएगी, मैंने धोखेबाज को मौत की नींद सुला दिया है। जो मेरी नहीं हुई, वो तुम्हारी भी नहीं होती, इसका मर जाना ही ठीक था। मैं भी अब जीना नहीं चाहता हूं, दुनिया से विदा ले रहा हूं। इसके बाद उसका फोन भी स्विच ऑफ हो गया। मधु के परिजन दोनों के फोन मिलाते रहे।

इसके बाद पुलिस के पास गए। परिजनों ने बताया कि हिमांशु ने किसी होटल से फोन किया। इस पर पुलिस ने होटलों की तलाशी शुरू की लेकिन कुछ सुराग नहीं मिला। इस पर दोनों के मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन निकलवाई गई। इससे पता चला कि दोनों ओयो होटल में थे। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि कादराबाद स्थित होटल में यह घटना हुई। दोनों के परिजन मौके पर पहुंच गए। कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बरामद कर लिए गए हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। किसी पक्ष ने अभी घटना की तहरीर नहीं दी है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights