बदायूं। उत्तर प्रदेश शासन ने अतुल कुमार सिंह को विशेष लोक अभियोजक एनडीपीएस एक्ट के पद पर नियुक्त किया है। वह इस समय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे हैं। वह कई वर्षों से संघ की विचारधारा और संघ से जुड़े हुए हैं। छात्र जीवन में वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कानून से स्नातक की डिग्री रोहिलखंड विश्वविद्यालय के बरेली कॉलेज से प्राप्त की है। उन्होंने संघ की विचारधारा का प्रचार प्रसार किया है। उनका मानना है वह आज जिस मुकाम पर पहुंचे हैं वह संघ का आशीर्वाद है और वह संघ की विचारधारा पर खरे उतरते हुए लगन और मेहनत से इस पद का निर्वहन करेंगे और समाज विरोधी विचारधाराओं के खिलाफ हमेशा सतत प्रयास करते रहेंगे