उत्तर प्रदेश की जनता को ख़ूब पसन्द आ रहा है अरविंद केजरीवाल का दिल्ली मॉडल।

b6d55852-ad1d-4379-8965-301b5dc75b21
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ ।अन्य विपक्षी राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का आम आदमी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला जारी है।
आज भी सपा, बसपा और भाजपा छोड़कर कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए सैकड़ों लोगों को
बदायूँ ज़िले के प्रभारी एवं दिल्ली से विधायक रोहित कुमार मेहरौलिया ने आम आदमी की टोपी पहनाकर सभी को ससम्मान अपनी पार्टी में सम्मलित किया।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के ज़िला अध्यक्ष भूदेव सिंह और ज़िला सचिव मनोज सिकरवार सहित अन्य नेता गण भी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


अन्य पार्टियों को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए नेताओं ने कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों में किए गए ऐतिहासिक कार्यों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
विधायक रोहित कुमार मेहरौलिया ने कहा कि अन्य पार्टियों से आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं और उनके तमाम समर्थकों का आम आदमी परिवार में स्वागत है आप सभी के आम आदमी पार्टी परिवार में जुड़ने से हमारे संगठन की ताकत में इजाफा होगा।
विधायक मेहरौलिया ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार ने ग़रीब जनता को फ़ायदा पहुंचाने के लिए बेमिसाल काम किया है जिसकी वजह से ही आज अरविंद केजरीवाल के नाम का जादू जनता के सर चढ़कर बोल रहा है। उत्तर प्रदेश में आगामी ज़िला पंचायत और विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को अरविंद केजरीवाल की तेजी से बढती लोकप्रियता का जबरदस्त फ़ायदा मिलेगा और आम आदमी पार्टी आगामी जिला पंचायत चुनाव में पूरे दम-खम के साथ उतरेगी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights