अंज़िक्ये रहाणे ने ताेडा धोनी का रिकॉर्ड

download-6-3
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए आईपीएल 2023 के 12वें मैच में सीएसके को 7 विकेट से जीत मिली। इस मैच में मुंबई इँडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के सामने 158 रनों का टारगेट रखा था, जिससे सीएसके टीम ने 11 गेंद रहते ही हासिल कर लिया। इस जीत में अंजिक्य रहाणे का खास योगदान रहा, जिन्होंने धमाकेदार पारी खेलते हुए कई खास उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने आईपीएल 2023 का सबसे तेज अर्धशतक लगाया और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 11 साल पुराना रिकॉर्ड भी धवस्त किया।बता दें कि टीम इंडिया से एक साल से ज्यादा समय से बाहर चल रहे अंज़िक्ये रहाणे ने आईपीएल 2023 में सीएसके के लिए पहला मैच खेलते ही धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 19 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की और ये आईपीएल 2023 में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बने गए है। उन्होंने 27 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल थे।बता दें कि रहाणे ने 19 गेंद पर ये अर्धशतक जड़कर मोईन अली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, जिन्होंने 2022 में सीएसके की तरफ से खेलते हुए 19 गेंदों पर ही अर्धशतक जड़ा था। लिस्ट में टॉप पर सुरेश रैना का नाम शामिल है, जिन्होंने साल 2014 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 16 गेंदों पर हाफ सेंचुरी जड़ी थी। वहीं अंजिक्ये ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 11 साल पुराना रिकॉर्ड भी धवस्त किया। धोनी ने साल 2012 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही 20 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights