IPL 2023: कुछ देर में शुरू होगा इंडिया का त्‍योहार

download-6-5
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) का शुभारंभ शुक्रवार 31 मार्च से हो रहा। इस बार टूर्नामेंट नए तेवर के साथ पुराने अंदाज में लौट रहा है। चार साल के बाद पहली बार आईपीएल सेरेमनी का आयोजन किया गया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फिल्मी सितारे शाम 6 बजे रंगारंग आईपीएल सेरेमनी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। IPL 2023 के 16वें सीजन का उद्घाटन मुकाबला पिछली बार की चैंपियन गुजरात टाइटन्स और चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे से शुरु होगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सुपरस्टार करेंगे परफॉर्म

आईपीएल 2023 के पहले मैच से पूर्व ओपनिंग सेरेमनी आयोजित होगी, जिसमें कई दिग्‍गज सेलिब्रिटीज अपने परफॉर्मेंस से कार्यक्रम में जान फूकेंगी। सुपरस्‍टार रश्मिका मधाना और तमन्‍ना भाटिया अपनी प्रस्‍तुति से आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी में चार चांद लगाएंगी। आईपीएल में पिछले सालों की तुलना में ओपनिंग सेरेमनी ज्‍यादा भव्‍य स्‍तर पर नहीं होगी। कुछ बॉलीवुड एक्‍टर्स प्रस्‍तुति देंगे और म्‍यूजिकल परफॉर्मेंस भी होगा।

होम-एंड-अवे प्रारूप में होगें मैच

बता दें कि टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टीमें होम-एंड-अवे प्रारूप में मैच खेलेंगी। इस बार आईपीएल में इंपैक्ट प्लेयर का नियम लागू किया गया है। बीसीसीआई ने 10 फ्रेंचाइजी टीमों को A और B ग्रुप में बांटा है। लीग में सभी टीमें 14-14 मुकाबले खेलेंगी। प्वाइंट्स टेबल में टॉप दो-दो टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights