मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
खेल

IPL 2023: डेविड वार्नर करेंगे दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व, कई बार मैचों में संभाली थी टीम की कमान

March 16, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ईएसपीएनक्रिकइंफो ने गुरुवार 16 मार्च 2023 को बताया कि ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर चोटिल ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2023 संस्करण में दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व करेंगे। मुख्य कोच रिकी पोंटिंग और टीम प्रबंधन इस पर बात सहमत हैं कि अंतरिम आधार पर टीम का नेतृत्व करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्टार सबसे अच्छा विकल्प हैं। ऋषभ पंत दिसंबर में एक भयानक कार दुर्घटना से बचने के बाद धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। आईपीएल 2023 से ऋषभ पंत के बाहर रहने के कारण कैपिटल्स को एक अंतरिम कप्तान की तलाश करनी पड़ी। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पद की रेस में डेविड वार्नर के साथ अक्षर पटेल भी शामिल थे। अक्षर पटेल आईपीएल 2022 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के उपकप्तान थे। यह दूसरी बार होगा जब वार्नर दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व करेंगे। इससे पहले डेविड वार्नर ने 2009 से 2013 तक फ्रैंचाइजी का हिस्सा रहने के दौरान उन्होंने कुछ मैचों में टीम (दिल्ली कैपिटल्स) का नेतृत्व किया था। ऑस्ट्रेलिया के इस सलामी बल्लेबाज को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2014 में खरीदा था और 2016 में उन्होंने अपनी अगुआई में टीम को पहली बार चैंपियन बनाया। आईपीएल में जीते गए मुकाबलों की बात करें तो डेविड वार्नर पांचवें संयुक्त सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने कप्तान के तौर पर 69 में से 35 मैच जीते हैं, जबकि 32 में हार का सामना करना पड़ा है। दो मैच टाई भी रहे हैं। खास यह है कि डेविड वार्नर पर कप्तानी के भार का कोई असर नहीं पड़ा। उनके नाम 47.33 के औसत और 142.28 के स्ट्राइक रेट से एक कप्तान के रूप में एक शतक और 26 अर्द्धशतक के साथ 2,840 रन हैं। हालांकि, 2021 के आईपीएल की पहले हॉफ में उनकी फॉर्म में गिरावट के कारण SRH ने डेविड वार्नर को बेंच पर बैठने और उनकी जगह केन विलियमसन को कप्तान बनाया था। इस कारण सनराइजर्स हैदराबाद और डेविड वार्नर के बीच अनबन होने की खबरें भी आईं थीं। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 2022 की मेगा नीलामी से पहले रिलीज भी कर दिया था। आईपीएल 2022 के लिए हुई नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने डेविड वार्नर को 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। उस सीजन वह टीम के अग्रणी रन-स्कोरर रहे। उन्होंने 48 के औसत और 150.52 के स्ट्राइक रेट के साथ 432 रन बनाए। इसमें उनके पांच अर्धशतक भी शामिल थे।आईपीएल 2022 में अपने अंतिम लीग मैच में मुंबईइंडियंस से मिली मामूली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी। दिल्ली कैपिटल्स सात जीत और सात हार और कुल 14 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रही थी। डेविड वार्नर ने हाल ही में भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान संघर्ष किया। वह दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट में कोहनी में चोट लगने के बाद स्वदेश लौट आए थे। रेड-बॉल फॉर्म में गिरावट के बावजूद डेविड वार्नर सीमित ओवर फॉर्मेट के अब भी एक मजबूत बल्लेबाज बने हुए हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights