मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
खेल

IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए भी भारत नहीं आएंगे पैट कमिंस

March 14, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

India vs Australia, ODI Series: स्टीव स्मिथ इस सप्ताह के अंत में शुरू होने वाली तीन मैच की एकदिवसीय सीरीज में कप्तानी की बागडोर संभालेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पुष्टि की है कि पैट कमिंस अंतिम दो टेस्ट मैच में हिस्सा लेने से चूकने के बाद अब वनडे सीरीज के लिए भी भारत नहीं लौटेंगे। पैट कमिंस ने अपनी मां मारिया की देखभाल के लिए दिल्ली में दूसरे टेस्ट के बाद दौरा छोड़ दिया था।कमिंस की मां का पिछले सप्ताह देहांत हो गया कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने बताया, पैट वापस नहीं आएंगे। उन्हें अब भी घर में रहकर देखभाल करने की जरूरत है। इस मुश्किल घड़ी में हम पैट और उनके परिवार के साथ हैं। इसका मतलब है कि टेस्ट स्टीव स्मिथ सीरीज के अंतिम दो मैच में टीम का नेतृत्व करने के बाद कप्तान के रूप में बने रहेंगे। पैट कमिंस ने पिछले साल एरोन फिंच के संन्यास लेने के बाद वनडे टीम की कमान संभाली थी। हालांकि, वह अब तक सिर्फ दो मैच में ही टीम की अगुआई कर पाएं हैं। वे दोनों मैच पिछले साल नवंबर में घरेलू सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए थे। शुक्रवार से मुंबई में शुरू होने वाली आगामी वनडे सीरीज का महत्व इसलिए और बढ़ जाता है क्योंकि यह भारत में खेली जाएगी और इस साल के अंत में भारत में ही वनडे विश्व कप खेला जाना है। मैकडोनाल्ड ने वनडे सीरीज में डेविड वार्नर के खेलने की पुष्टि की। डेविड वार्नर हाल ही में कोहनी में फ्रैक्चर के कारण अंतिम दो टेस्ट में खेलने से चूक गए थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस प्रकार है भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का कार्यक्रम

पहला वनडे: शुक्रवार 17 मार्च 2023, मुंबई (दोपहर 1:30 बजे से, भारतीय समयानुसार)
दूसरा वनडे: रविवार 19 मार्च 2023, विजाग (दोपहर 1:30 बजे से, भारतीय समयानुसार)
तीसरा वनडे: बुधवार 22 मार्च 2023, चेन्नई (दोपहर 1:30 बजे से, भारतीय समयानुसार

Star Sports पर ऐसे देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

एकदिवसीय सीरीज के सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकॉस्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर देख सकते हैं। सीरीज के मैचेस की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार पर उपलब्ध है। ऑस्ट्रेलिया में सभी मैच फॉक्स क्रिकेट और कायो स्पोर्ट्स पर लाइव प्रसारित होंगे।

ऑस्ट्रेलियाई टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जम्पा।

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी , मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights