मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
खेल

LLC 2023: शाहिद अफरीदी और अब्दुर रज्जाक ने 9 गेंद में झटके 4 विकेट

March 14, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 के तीसरे मुकाबले में दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मिस्बाह उल हक ने बल्ले से जमकर कोहराम मचाया। मिस्बाह ने 230 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। बाद में शाहिद अफरीदी की फिरकी और अब्दुर रज्जाक की पेस के सामने वर्ल्ड जायंट्स के बल्लेबाज की एक नहीं चली। यही नहीं, क्रिस गेल ने एक छोर से आतिशी पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाजों की ओर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिलने के कारण ‘यूनिवर्स किंग’ की मेहनत काम नहीं आई। लीजेंड्स लीग क्रिकेट का तीसरा मुकाबला बारिश के कारण 10-10 ओवर का कर दिया गया था। एशिया लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 3 विकेट पर 99 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वर्ल्ड जायंट्स की टीम 10 ओवर में 5 विकेट पर 64 रन ही बना पाई। इस तरह एशिया लायंस ने 35 रन से जीत हासिल की। लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 में रनों के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत है। वर्ल्ड जायंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। एशिया लायंस की शुरुआत खराब हुई। उसने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर ही उपल थरंगा का विकेट गंवा दिया। उस समय एशिया लायंस के खाते में 5 रन ही जुड़े थे। एशिया लायंस ने 32 गेंद के भीतर 3 विकेट गंवा दिए थे और सिर्फ 39 रन ही बनाए थे। इसके बाद मिस्बाह-उल-हक का तूफान आया। मिस्बाह ने चौथे विकेट के लिए ओपनर तिलकरत्ने दिलशान के साथ मिलकर अगली 28 गेंद में 60 रन ठोक दिए। मिस्बाह ने 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 19 गेंद में नाबाद 44 रन बनाए। तिलकरत्ने दिलशान 24 गेंद में 32 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वर्ल्ड जायंट्स की शुरुआत शानदार रही। उसने 4.2 ओवर में ही 40 रन जोड़ लिए थे। क्रिस गेल ने 16 गेंद में 23 रन बना लिए थे। उन्होंने लगातार तीन गेंद में 3 छक्के लगाए थे। हालांकि, अगली ही गेंद पर वह Shahid Afridi का शिकार हो गए। अफरीदी ने 5वें ओवर की पांचवीं गेंद पर दूसरे ओपनर लेंडल सिमंस को भी दिलशान के हाथों कैच करा दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights