Indian Idol 13: ऋषि सिंह की गायकी की कायल हुईं रीना रॉय

000000-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

Indian Idol 13 : टीवी के पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 13’ (Indian Idol 13) लोगों को खूब पसंद आ रहा है। शो के इस सीजन को छह महीने हो गए हैं। अब तक शो को टॉप-7 कंटेस्टेंट मिल गए हैं। हर शनिवार और रविवार को टेलिकास्ट होने वाले ‘इंडियन आइडल 13′ में एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस देखने को मिल रही है। शो के जज हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी के अलावा गेस्ट जज सभी कंटेस्टेंट की गायकी से इम्प्रेस हो जाते हैं। शो के आने वाले एपिसोड का प्रोमो वीडियो सामने आया है। जिसमें दिखाया गया है कि वेटरन एक्ट्रेस रीना रॉय अयोध्या से कंटेस्टेंट ऋषि सिंह की आवाज की कायल हो गईं और बड़ा ऐलान कर दिया। आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ है।इंडियन आइडल 13’ के ऑडिशन से ही ऋषि सिंह अपनी शानदार सिंगिंग परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीतरहे हैं। ऋषि सिंह की दीवानगी ना सिर्फ आम लोगों में हैं बल्कि खास लोगों में भी है। शो के आने वाले एपिसोड में वेटरन एक्ट्रेस रीना रॉय और जया प्रदा शिरकत करने वाली हैं। ‘इंडियन आइडल 13’ का प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया है। जिसमें ऋषि सिंह गाना गाते नजर आए और सभी ने खूब इंजॉय किया। जब ऋषि सिंह ने गाना खत्म किया तो रीना रॉय ने कहा कि वह सिर्फ शनिवार और रविवार को ऋषि सिंह को सुन सकती हैं इसलिए वह इंस्टाग्राम पर अकाउंट बना लेंगी और रोजाना उनको सुन पाएंगी। प्रोमो वीडियो में आगे दिखाया जाता है कि रीना रॉय शो के दौरान ही इंस्टग्राम पर अकाउंट पर बनाती हैं और ऋषि सिंह के साथ सेल्फी क्लिक कर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर देती हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights