मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 25 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सांसद मोहम्मद आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही, शस्त्र लाइसेंस सरेंडर करने का मिला नोटिस

December 18, 2020By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

रामपुर। आजम खान को सीतापुर जेल में नोटिस भेजा गया है, क्योंकि वह पिछले पौने 10 माह से जेल में बंद हैं.दरअसल, केंद्र सरकार ने शस्त्र नियमावली में परिवर्तन करते हुए दो से ज्यादा लाइसेंसी शस्त्र रखने पर पाबंदी लगा दी है. जिले में पहले तमाम नेताओं ने तीन- तीन शस्त्र लाइसेंस बनवा रखे थे. ‌जिन लोगों के पास तीन शस्त्र हैं, उन्हें अपना एक लाइसेंस सरेंडर करने के लिए 13 दिसंबर तक का वक्त दिया गया था. आजम खां के पास रिवाल्वर, रायफल और दोनाली बंदूक है. उनकी पत्नी रामपुर विधायक डॉ. तजीन फात्मा के पास राइफल और बेटे अब्दुल्ला के पास रिवाल्वर का लाइसेंस है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिला अधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने बताया कि आजम खां को शस्त्र लाइसेंस सरेंडर करने के लिए सीतापुर जेल नोटिस भेजा गया है. उन्हें कोई एक शस्त्र लाइसेंस सरेंडर करने के लिए एक माह का समय दिया गया है. गौरतलब है कि योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही आजम खान पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. जहां एक ओर आजम खान को भू-माफिया घोषित किया गया. वहीं जौहर यूनिवर्सिटी में किसानों की जमीन कब्‍जा करने का आरोप में करीब 27 किसानों ने आजम खान के ऊपर मुकदमे दर्ज करवाए. इसके अतिरिक्त यतीमखाना प्रकरण में लूटपाट और मकान तोड़ने के आरोप में भी दर्जन भर मुकदमे दर्ज हुए हैं.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights