मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 25 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पहाड़ों से आती बर्फीली पछुआ हवाओं ने प्रदेश को गलन भरी ठंड की चपेट में कर दिया लेना शुरू

December 18, 2020By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में  गुरुवार को दिन भर चली हवाएं हांड़ कंपा रही हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में तो तापमान 3 डिग्री के करीब जा पहुंचा. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश वासियों को अभी इस तरह गलन भरी ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है. पश्चिमी हिस्सों में तो बर्फीली हवाएं ठंड बढ़ाएंगी ही, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी शीतलहर बढ़ेगी.  

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कोल्ड डे कंडीशन ने किया जीना मुश्किल
हफ्ते भर पहले तक दिसंबर में भी गर्मी महसूस की जा रही थी. लेकिन पहाड़ों में हुई बर्फबारी और वहां से आती बर्फीली हवाओं के चलते प्रदेश में दिन के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भारी गिरावट देखी गई. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में पारा कुछ इस तरह लुढ़का हुआ है कि रात के वक्त ये 3 डिग्री तक पहुंच रहा है.  बरेली में 3.3, मेरठ में 3.5, फतेहगढ़ में 4.7 डिग्री के साथ दिसंबर में सबसे ठंडे शहर रिकॉर्ड किए गए. राजधानी लखनऊ और नोएडा समेत पूर्वी उतर प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश के अधिकतम स्थानों में दिन का न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम और 12-19 डिग्री अधिकतम के बीच रिकॉर्ड किया गया.

खिली धूप के बीच भी पछुआ का दम 
प्रदेश के ज्यादातर शहरों में  दिन के वक्त धूप खिली रहती है. हालांकि इसके बावजूद पछुआ के झोंके सर्दी बढ़ा रहे हैं. पश्चिमी यूपी के ज्यादातर शहरों में अधिकतम पारा भी तेजी से नीचे आता हुआ दिखा. अलीगढ़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, नजीबाबाद, सहारनपुर, बरेली, हमीरपुर में दिन का अधिकतम तापमान 15 से 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. 

अभी नहीं मिलेगी राहत 
अधिकतम और न्यूनतम पारे में गिरावट ने प्रदेश में लोगों का घरों से निकलना मुहाल कर रखा है. सड़कों पर जो लोग निकल रहे हैं वो भारी-भरकम गर्म कपड़ों में हैं. गलन इस कदर हावी है कि शाम के बाद ज्यादातर जगहों पर अलाव जलाकर लोग उसके आस-पास बैठे हुए दिख रहे हैं. मौसम के विशेषज्ञों के मुताबिक फिलहाल ठंड से कम होने के बजाय इसके बढ़ने की ही आशंका है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोहरा बढ़ेगा और पछुआ हवाओं का कहर पूरे प्रदेश में अभी जारी रहेगा. 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights