बेटी की बारात न आने से आहत पिता ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

701114-marriage
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

फतेहपुर।  बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की शाम बेटी की बारात न आने से आहत पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुरवा गांव के रहने वाले 45 वर्षीय राम सुफल निषाद की पुत्री माला देवी की शादी हमीरपुर जिले में तय हुई थी. इसी महीने 6 दिसंबर को बारात आनी थी लेकिन दहेज़ की मांग न पूरी होने के कारण बाराती बारात लेकर लड़की के घर नहीं आये, जिसके बाद पीड़ित पिता ने इस घटना की लिखित शिकायत एसपी के समक्ष पेश होकर की थी, जिसके बाद पुलिस इस पूरे घटनाक्रम के जांच में जुटी ही थी कि इस मामले में एक नया घटनाक्रम सामने आ गया.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिस पुत्री माला देवी की बारात आनी थी, वह अचानक घर से संदिग्ध अवस्था में गायब हो गई. जब देर रात तक जब राम सुफल की पुत्री अपने घर वापस नहीं आई तो पिता ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं इस मामले में भी मृतक की बड़ी बेटी प्रीति देवी का आरोप है कि लड़का छैद्दू पुत्र रामगोपाल निवासी मनोहर थाना हमीरपुर के साथ शादी तय हुई थी, वह बारात लेकर नहीं आये. जिसके बाद से मृतक पिता दुखी रहता था और बीती शाम घर से जंगल गई पुत्री अचानक गायब हो गई और देर रात तक जब पुत्री अपने घर वापस नहीं आई तो पिता ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

आरोपियों पर होगी कड़ी कार्रवाई- एसपी

इस पूरे मामले में एसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि बिंदकी के नया पुरवा गांव से पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने सुसाइड किया है. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए पाया कि राम सुफल नामक व्यक्ति ने सुसाइड किया है. इनके परिवार में सात बेटियां है और तीन पुत्र हैं. इनकी एक बेटी की शादी हमीरपुर में तय हुई थी, बारात न आने से काफी आहत थे.

जहां स्थानीय लोग व थाने के द्वारा इस मामले में पंचायत कर बीच का रास्ता निकालने की कोशिश की थी और इस मामले में रास्ता न निकल पाने से वह काफी आहत थे. एसपी के मुताबिक परिजनों की तहरीर पर तुरंत मुकदमा दर्ज करते हुए दो लोगों को अभियुक्त बनाया गया है और गिरफ्तारी के लिये टीमों को दिशा निर्देश दे दिया गया है. जल्द ही इस मामले में गिरफ्तारी की जायेगी और एडिशनल एसपी द्वारा पूरे मामले की जांच कराई जायेगी.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights