जन जागरण साइकिल यात्रा निकाल दी पार्टी की नीतियो के बारे में जानकारी
बदायूं। समाजवादी पार्टी से सोनू कुमार यादव ग्राम हरपुर पोस्ट गोविंदपुर जनपद देवरिया उत्तर प्रदेश से पूरे प्रदेश में जन जागरण साइकिल यात्रा निकाल रहे हैं,जिसके अंतर्गत सोनू कुमार यादव समाजवादी पार्टी की नीतियों व रीतियों का प्रचार प्रसार कर रहे हैं।आज दिनांक 11 फरवरी वे बदायूँ पहुंचे और आम जनता से मिलकर पार्टी की नीतियो के बारे में जानकारी दी।पार्टी के नेता मा0 धर्मेन्द्र यादव के बदायूँ स्थित आवास पर पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव,अवधेश यादव,विपिन यादव,राजू यादव,अनिल गोस्वामी ने उनका स्वागत किया व एक प्रशस्ति पत्र सौपा।
