मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 18.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

किसान दिवस में निस्तारित हुईं कृषकों की समस्याएं

September 21, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूँ । मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज की अध्यक्षता में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन विकास भवन सभागार में कृषि, पशुपालन, ऊर्जा, सिंचाई आदि से जुडें हुए समस्त अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया।
किसान दिवस प्रारम्भ करते हुए उप कृषि निदेशक/जिला कृषि अधिकारी ने समस्त कृषक एवं  अधिकारियों का स्वागत किया, उसके बाद कृषि विभाग, द्वारा कृषकों के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई तथा मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा किसानों से लिखित में शिकायती प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत करने हेतु आग्रह किया, जिससें सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु उपलब्ध कराया जा सकें, उप कृषि निदेशक को निर्देश दिये गये कि शिकायतों का निस्तारण सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से समयान्तर्गत कराया जाये। किसान दिवस में विद्युत विभाग से सम्बन्धित 03 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से लक्ष्मीनायाण वार्ष्णोय ने राजकीय नलकूप सं 17 ग्राम औरंगाबाद खालसा ब्लाक सालारपुर को लो वोल्टेज से प्रभावित होने के सम्बन्ध में शिकायत की है। शिशुपाल पुत्र रामचन्द्र ग्राम सिरसा दबरई विकास खण्ड़ कादरचौक बदायूँ ग्राम दबरई में मकानों के ऊपर से हाई टेंशन विद्युत लाइन चल रही है जिससे ग्राम में भय का माहौल बना रहता है उस लाइन को अलग स्थान से या रोड़ किनारे शिफ्ट कराने की कृपा करे, जिसपर अघिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड़ प्रथम ने शिकायत कर्ता को जांच करने के उपरान्त हटवाने का अश्वासन दिया। नेतराम सिंह व देवेन्द्र सिंह ने ग्राम-आमगांव तहसील व जिला-बदायूँ ने शिकायत की 24 घंटे पावर व 24 घण्टे लाईट की विद्युत सप्लाई आमगांव आती है जिसमें पावर सप्लाई 24 घण्टे मे 8 या 9 घण्टे आती है और लो वोल्टेज आते है जिस कारण हमारे मोटर व केवल जल जाते है।
उप कृषि निदेशक/जिला कृषि अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत  कृषक बन्धुओं से आग्रह किया कि 24 सितम्बर तक आप अपने-अपने ग्राम के लेखपाल से जमीन का मिलान अवश्य कराये, जो किसान बन्धु बैठक में नही आ सके है उन्हें आप अपने-अपने ग्रामों में जाकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी उपलब्ध करायें, साथ ही बताया कि जो किसान बन्धु पति या पत्नी दोनों ही किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे है उनमें से एक ही पात्र की श्रेणी में है, दोनो में से एक व्यक्ति द्वारा प्राप्त की गई किस्तें बैक में जमा करनी होगी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रबन्धन पराली की जानकारी देते हुए बताया कि विकास खण्ड़ दातागंज, म्याऊॅ व जगत के कृषक एवं समस्त जनपद के विकास खण्डों के कृषकों से धान की पराली एच0पी0सी0एल0 प्लॉट दीपावली से पहले चालू हो जायेगा जोकि धान की पराली को रू0-3 प्रति किलों के हिसाब से खरीदेगा आप सभी कृषक बन्धु पराली को जलाये नही बिक्री करे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights