तंदूर वाले की गिरफ्तारी को वकीलों का तीसरे दिन भी जारी रहा धरना

WhatsApp-Image-2022-09-14-at-6.50.11-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

विवेचक की भुमिका पर उठाए सवाल

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायू। सिविल बार परिसर में कब्जा करने एवम बार सचिव के साथ अभद्रता के प्रकरण में दर्ज मुकदमें में कार्यवाही न होने तथा अभियुक्त की गिरफ़्तारी न किए जाने से क्षुब्ध होकर कलमबंद हड़ताल के बाद बेमियादी धरना आज तीसरे दिन भी जारी रहा। आज धरने पर वरिष्ठ अधिवक्ता राधा रमन गुप्ता एडवोकेट के साथ कौशलेंद्र मोहन शर्मा एडवोकेट, राघव पाठक एडवोकेट, शब्बीर गाजी एडवोकेट बैठे। धरना मांग पूरी होने तक जारी रहेगा।

धरना पर बैठे वरिष्ठ अधिवक्ता राधा रमन गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि बार भवन में घुसकर अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता की घटना अक्षम्य है। आपराधिक तत्वों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे अधिवक्ताओं के साथ खुलेआम अभद्रता कर रहे हैं और पुलिस द्वारा अभी तक प्रभावी कार्यवाही न किया जाना चिंता का विषय है। अभियुक्त की गिरफ्तारी जब तक नहीं होगी तब तक शांतिपूर्ण आन्दोलन चलता रहेगा।

आज सिविल बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मण्डल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भेट करने गया किन्तु उनकी अनुपलब्धता के कारण भेंट नही हो सकी।

इस अवसर पर पर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता एडवोकेट, सचिव अरविन्द पाराशरी एडवोकेट , प्रेम स्वरुप वैश्य एडवोकेट, सुभाष चंद्र गुप्ता एडवोकेट, नरसिंह प्रसाद गुप्ता एडवोकेट, हेमेंद्र रेंडर एडवोकेट, राधा रमन गुप्ता एडवोकेट, वेद प्रकाश साहू एडवोकेट, राजवीर सिंह एडवोकेट, हिमांशु कुमार एडवोकेट, अनवर आलम एडवोकेट, असरार अहमद एडवोकेट, पंकज कुमार एडवोकेट, अनुराग शर्मा एडवोकेट, शिसनेस सक्सेना एडवोकेट, जफर अहमद एडवोकेट, प्रशांत शंखधार एडवोकेट, विवेक कुमार रेंडर एडवोकेट, मधुकर शर्मा एडवोकेट, कौशलेंद्र मोहन शर्मा एडवोकेट, अंशुल गुप्ता एडवोकेट, राघव पाठक एडवोकेट, संदीप मिश्रा एडवोकेट , सोना गुप्ता एडवोकेट, नितिन गुप्ता एडवोकेट, वीरेंद्र पाल एडवोकेट आदि सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights