उझानी | थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम वितरोई निवासी सत्यपाल (25) पुत्र सुम्मेरी राजकीय मेडिकल कॉलेज नौशेरा से अपनी दवा लेकर बस से लौट रहा था। सत्यपाल को बस से वितरोई मोड पर उतरना था लेकिन वह आगे कछला चौराहा पर उतर गया जहां तबीयत खराब होने से उसकी मौत हो गई । मृतक के भाई पूरन ने बताया कि उसके भाई की टीवी की दवा राजकीय मेडिकल कॉलेज नौशेरा से चल रही थी और वह दवा लेकर लौट रहा था तभी कछला चौराहा पर उसकी हालत बिगड़ने से मौत हो गई । चौराहा पर युवक को मृत देख लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरा वहीं परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है।