उझानी में सरकारी टीचर ने पत्नी से नाराज होकर खाया विषाक्त पदार्थ, मचा कोहराम

poison_11-sixteen_nine
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी । नगर के एक मौहल्ले में रहने वाले सरकारी टीचर ने पत्नी से कहासुनी होने के बाद विषाक्त पदार्थ खा लिया । टीचर की हालत बिगड़ने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज नौशेरा में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई । टीचर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

थाना गंजडुंडवारा के मौहल्ला मंसूर निवासी ताहिर हुसैन (45) पुत्र मौहम्मद इशहाक करीब छह – सात साल पहले उझानी के मौहल्ला गद्दी टोला में अपना मकान बनाकर रह रहे थे । ताहिर हुसैन उझानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बुटला में प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक के पद पर कार्यरत थे । वह अपनी दूसरी पत्नी फरहा के साथ रहते थे उनकी एक चार वर्षीय मासूम बच्ची फाजिला व तीन वर्षीय बच्ची अनाइजा अय्यूवी हैं। किसी बात को लेकर दोनों पति – पत्नी में कहासुनी हो गई और पत्नी फरहा बच्चों के साथ अपने मायके सहसवान के मौहल्ला सैफुल्लागंज चली गई । मायके के बाद वह थाना उझानी क्षेत्र में ग्राम सकरी जंगल अपनी ननिहाल चली गई । इसी बात को लेकर आज सुबह अध्यापक ताहिर हुसैन ने विषाक्त पदार्थ खा लिया । अध्यापक की हालत बिगड़ती देख मौहल्ले के लोगों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज नौशेरा में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान अध्यापक की मौत हो गई । सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है वहीं अध्यापक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया |

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights