मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 11 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

बॉलीवुड स्टार्स श्रीदेवी की लाड़ली जाह्नवी कपूर शूटिंग के बीच में किक्रेट आईं खेलती नजर

January 31, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मुंबई।  अब श्रीदेवी की लाड़ली जाह्नवी कपूर शूटिंग के बीच में किक्रेट खेलती नजर आईं. उन्होंने भी क्रू मेंबर्स के साथ खेल का पूरा आनंद लिया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बॉलीवुड स्टार्स को जब भी मौका मिलता है तब वह अपनी क्रिकेट स्किल्स दिखाना भी नहीं भूलते हैं. जाह्नवी कपूर इन दिनों चंडीगढ़ में फिल्म ‘गुड लक जेरी ‘ की शूटिंग कर रही हैं. शूटिंग के बीच जाह्नवी ने समय का अच्छा इस्तेमाल किया और क्रिकेट का लुत्फ उठाया. मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें जाह्नवी क्रिकेट खेलती नजर आ रही हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे जाह्नवी पहली बॉल को मिस कर देती हैं लेकिन फिर दूसरी-तीसरी बॉल को वे जोरदार तरीके से शॉट मारती हैं और फिर इसकी खुशी भी जाहिर करती हैं. क्रू के साथ जाह्नवी खेल का पूरा आनंद लेती नजर आ रही हैं.

वीडियो में जाह्नवी कपूर सलवार सूट पहनकर आराम से क्रिकेट खेल रही हैं. जाह्नवी के फैन्स इस वीडियो पर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से सिनेमा में डेब्यू किया था. फिल्म में उन्होंने ईशान खट्टर के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. इसके बाद उन्होंने ओटीटी पर ‘घोस्ट स्टोरी ‘ में मुख्य भूमिका निभाते हुए भी दर्शकों का खूब दिल जीता. एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म गुंजन सक्सेना में दिखाई दी थीं. इस फिल्म में एक्ट्रेस ने भारत की पहली महिला पायलट का किरदार अदा किया था. फिल्म में जाह्नवी के रोल ने लोगों का खूब दिल जीता था. इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द ही करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ में नजर आने वाली हैं. इसके साथ वह ‘दोस्ताना 2’ और ‘रूही अफजाना’ में भी नजर आएंगी.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights