गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जनजागरूकता अभियान

b8343e39-bf77-4e6a-9618-c38346dc6ad8
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जनजागरूकता अभियान पर विभिन्न कार्यक्रमों, गोष्ठी, पोस्टर, स्लोगन एवं शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन
गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय बदायूं की राष्ट्रीय सेवा योजना कोष्ठक विभाग द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ आज दिनांक 22 जनवरी 2021को कार्यक्रम अधिकारी असि प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती के संयोजन में किया गया। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ ।कार्यक्रम का उदघाटन माँ शारदे को माल्यार्पण कर किया गया। अध्यक्षता प्राचार्या डॉ० गार्गी बुलबुल ने की। प्राचार्या डॉ गार्गी बुलबुल ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन कर दुर्घटना से बचा जा सकता है।इस अभियान के साथ आम जनता में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए सभी स्वयंसेविकाओं को आगे आना होगा। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम अधिकारी सरला देवी ने विस्तार पूर्वक सड़क सुरक्षा माह के आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना, चोट और मृत्यु अब बहुत आम बात हो गई है। सड़क यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा उपायों का पालन नहीं करने से हम सड़कों पर इस तरह के दुर्घटनाओं का कारण बनते है। हम हमेशा खबरों में सड़क दुर्घटनाओं के बारे में सुनते हैं क्योंकि गलत साइड ड्राइविंग, सड़क सुरक्षा नियमों की कमी, उच्च गति, नशे में ड्राइविंग, वाहन चलाते समय सेल-फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग के कारण सड़क सुरक्षा जोखिम बढ़ गए हैं। ऐसे मामलों में, यातायात कानून और नियम हमें सड़क दुर्घटनाओं और चोट से दूर रखने में सहायक है। स्वयंसेविका पूजा ने बताया कि, नही चलेगा कोई बहाना, सड़क सुरक्षा नियमों को हम सबको होगा अपनाना। कु० संघमित्रा, किरण देवी, प्रियंका, साक्षी पटेल, शिवांगी आदि ने अपने विचारों के माध्यम से कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का रखो ज्ञान, यातायात में यह बचायेंगे आपकी जान। स्लोगन प्रतियोगिता भी आयोजित हुई विभिन्न स्लोगनों जैसे- यातायात नियमों को अपनाओ, जीवन अपना सुरक्षित बनाओ। दुर्घटना से रखनी दूरी है तो हेलमेट सबसे जरुरी है। जानता है देश का हर एक बच्चा, सबसे जरुरी सड़क सुरक्षा। वाहन नियंत्रित गति में चलाएं, जिम्मेदार नागरिक का फ़र्ज़ निभाएं। सुरक्षा के साथ समझौता, दुर्घटनाओं को न्योता। आपका भविष्य आपके हाथ, हेलमेट सदा रखें साथ आदि स्लोगनों के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के प्रति जागरूक किया। अंत में प्राचार्या जी ने सभी स्वयंसेविकाओं को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई।इस अवसर पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी स्वयंसेविकाओं कु० मेघा, रेखा, प्रेमलता, पूजा, किरन देवी, संध्या भारती, नैनशी, पलक सहारिका आदि की सक्रिय सहभागिता रही।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights