योगी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, अब यूपी में अब डाकघरों से भी रेलवे रिजर्वेशन किये जाने की सुविधा शुरू ले सकेंगे ट्रेनों के टिकट

navbharat-times
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में अब रेलवे का टिकट  पाने के लिए स्टेशन के बाहर लंबी कतार में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि अब आप अपने डाकघरों से भी ट्रेनों में टिकट रिजर्वेशन करवा सकते हैं. दरअलस, यूपी में अब डाकघरों से भी रेलवे रिजर्वेशन किये जाने की सुविधा शुरू कर दी गई है. फिलहाल, राज्य के 9147 डाकघरों में यह सुविधा मिलेगी.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इस सुविधा के लिए डाक विभाग के करीब तीन लाख और रेलवे के 12 लाख कर्मचारी आपस में सामंजस्य के साथ इस सुविधा को जारी रखेंगे. सभी डाकघरों के पहले से मौजूद नेटवर्क के जरिये रेलवे के सर्वर से जोड़ा जायेगा. इतना ही नहीं, डाकघर के कर्मचारियों को रेलवे कर्मचारियों के सहयोग के साथ इस बात की ट्रेनिंग भी दी जायेगी कि कैसे रेलवे के टिकट बुक करने हैं.

दरअसल, शुरूआत मे रेलवे के कर्मचारी ही डाकघरों में टिकट काटेंगे, मगर ट्रेनिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद डाकघर के कर्मचारी ही इन सुविधाओं को संभालेंगे. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रेलवे के साथ मिलकर इसका प्रोजेक्ट तैयारी किया था, जिसे अब लागू कर दिया गया. रेलवे और यूपी सरकार ने अब ये सुविधा शुरू कर दी है, लिहाज़ा तय सेंटर्स से टिकट बुकिंग कराई जा सकती है. फिलहाल, पूरी लिस्ट का इंतजार है कि कहां-कहां सेंटर बनाए गए हैं.

माना जा रहा है कि इस सुविधा की शुरुआत जनवरी के आखिरी तक हो सकती है. डाकघरों के काउंटर से रेल आरक्षण टिकट की बुकिंग शुरू होने से लोगों को रेलवे स्टेशन पर लंबी कतार में खड़े होने से मुक्ति मिल जाएगी. बता दें कि योगी सरकार ने रेलवे और आईआरसीटीसी के साथ मिलकर खास तौर पर इस प्रोजेक्ट पर काम किया है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights