कन्नड फिल्मों की एक्ट्रेस राधिका कुमारस्वामी कारोबारी से धोखाधड़ी करने के मामले में गिरफ्तार

2021_1$2021010817202327911_0_news_large_21
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बेंगलुरु।  एक रियल एस्टेट कारोबारी से धोखाधड़ी करने के मामले में कन्नड फिल्मों की एक्ट्रेस राधिका कुमारस्वामी गिरफ्तार शख्स से पैसे लेने के मामले में शुक्रवार को केंद्रीय अपराध शाखा (CCB) के सामने पेश हुईं. उन पर एक रियल एस्टेट कारोबारी से धोखाधड़ी करने के आरोपी से कथित तौर पर 75 लाख रुपए लेने का आरोप है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पुलिस ने जब एक्ट्रेस को पेश होने को कहा, तब वह मेडीकरी में थीं. पुलिस सूत्रों ने बताया कि राधिका सुबह 11 बजे सीसीबी के सामने पेश हुई. राधिका ने बुधवार को मीडियाकर्मियों को बताया कि उन्हें युवराज नामक व्यक्ति से 15 लाख रुपए मिले थे जिसने बताया था कि वह एक दक्षिणपंथी पार्टी से जुड़ा है.

राधिका ने बताया कि उन्हें युवराज से यह राशि एक ऐतिहासिक घटना पर आधारित फिल्म बनाने के लिए मिली थी. हालांकि, उन्होंने अपने बैंक खाते में अतिरिक्त 60 लाख रुपए जमा कराने के बारे में जानकारी नहीं होने की बात कही.

राधिका ने कहा कि अगर सीसीबी समन करती है तो वह जांच में सहयोग करेंगी. उल्लेखनीय है कि सीसीबी ने पिछले साल दिसंबर में युवराज को गिरफ्तार किया है. एक रियल एस्टेट कारोबारी ने उसके खिलाफ चुनाव में टिकट देने के नाम पर 10 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने की शिकायत दर्ज कराई है. युवराज के घर पर छापेमारी के दौरान 26 लाख रुपये नकद और 91 करोड़ रुपए का चेक मिला था.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights