मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 23 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार का अभिनंदन, कवि सम्मेलन में गूंजीं साहित्यिक रचनाएं

October 23, 2026By admin0 comments
👁 6.7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। राष्ट्रीय कवि संगम एवं राकेश लोक चेतना संस्था की ओर से तीन सौ बेड अस्पताल के पास स्थित संस्कृति हॉल में राज्यसभा सांसद बनने पर श्रुति गंगवार का अभिनंदन किया गया। वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, संस्था की संरक्षक डॉ. मोनिका अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि तूलिका अग्रवाल, निरुपमा अग्रवाल और रोहित राकेश ने उन्हें सम्मानित किया।
श्रुति गंगवार ने कहा कि साहित्य समाज को दिशा देने का काम करता है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद कवि सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसका संचालन रोहित राकेश ने किया।
डॉ. मोनिका अग्रवाल ने सुनाया, “जाने कितने सपने बोए हैं इस मन की नील नदी में, जाने कितने मोती खोए हैं इस मन की नील नदी में।” रोहित राकेश ने कहा, “बरेली का सौभाग्य है, श्रुति दीदी के साथ है।” निरुपमा अग्रवाल ने अपनी रचना में आशा के बीज के वटवृक्ष बनने की कल्पना प्रस्तुत की।विश्वजीत निर्भय ने बेघरों को घर दिलाने और मजलूमों के हक की लड़ाई पर पंक्तियां सुनाईं। उदित पाठक ने राष्ट्र और नारी सम्मान पर रचना प्रस्तुत की। यशकीर्ति गंगवार ने कहा, “कुछ तो इतिहास लिखेंगे, हम बैठने वाले कहां।” कमल कांत श्रीवास्तव ने देशभक्ति की कविता सुनाकर श्रोताओं का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम में डॉ. रीता शर्मा, रश्मि अग्रवाल, अशोक ठाकुर, मनीष अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, आशु अग्रवाल, अभय अग्रवाल और विजय मूलचंदानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights