मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 23 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

नवाबगंज उपमंडी में धान की तौल में देरी से किसान परेशान, आंदोलन की चेतावनी

October 23, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। नवाबगंज उपमंडी समिति में धान की तौल में हो रही देरी से किसान परेशान हैं। किसानों का आरोप है कि वे कई दिनों से धान से भरी ट्रालियां लेकर मंडी में खड़े हैं, लेकिन उनकी उपज की तौल नहीं हो पा रही है। किसानों की शिकायत पर आम आदमी पार्टी की नेता एडवोकेट सुनीता गंगवार मंडी पहुंचीं और उनकी समस्याएं सुनीं।
किसानों ने मंडी प्रशासन पर छोटी-छोटी कमियां निकालकर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि तौल में देरी के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और समय भी बर्बाद हो रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि निजी धान मिलों में कम दाम पर धान की तौल कराई जा रही है, जबकि मंडी में कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद उनकी उपज की तौल नहीं हो पा रही है।
एडवोकेट सुनीता गंगवार ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए कई दिनों तक इंतजार करना पड़ना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, धान की तौल समय पर सुनिश्चित करने और किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की।
उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना चाहिए। मंडी में तौल व्यवस्था सुचारु होनी चाहिए, ताकि किसानों को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसानों के हित में आंदोलन किया जाएगा।
अब देखना होगा कि प्रशासन किसानों की शिकायतों पर क्या कार्रवाई करता है और उन्हें धान की तौल में हो रही देरी से कब तक राहत मिलती है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights