मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 23 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

घर में गैस लीक होने से हुआ जोरदार धमाका, महिला की हालत नाजुक इलाज के लिए दिल्ली रेफर

October 23, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । तहसील मीरगंज के थाना शाही में शुक्रवार सुबह थाने के समीप एक घर में गैस लीक होने से जोरदार धमाका हो गया।
धमाके से आसपास के लोग भी दहशत में आ गए।
हादसे में सुमित शर्मा के भाई अंकित शर्मा की पत्नी राधा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए दिल्ली भेजा गया है।सूचना मिलते ही एसडीएम और सीओ मीरगंज मौके पर पहुंच गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई। फोरेंसिक टीम भी जांच कर रही है।शाही थाने के पास सुमित शर्मा का घर है। वह दवा बेचने का काम करते हैं। शुक्रवार सुबह उनके भाई की पत्नी दूध गर्म करने के लिए रसोई में गईं, तभी अचानक धमाका हो गया।बताया जा रहा है कि रात में गैस खुली रह गई थी। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि करीब 500 गज में बने मकान के दरवाजे और शीशे टूटकर बाहर जा गिरे। रसोई के बाहर बरामदे में रखा फर्नीचर भी पूरी तरह टूट गया।मकान में जगह-जगह क्षति होने से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। तेज धमाके से घर के लोग घबरा गए। आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है।
जांच पूरी होने के बाद ही हादसे का कारण साफ हो पाएगा

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights