मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

हादसे में घायल की जान बचाने के लिए विद्यार्थियों को सिखाए प्राथमिक उपचार के गुर

October 13, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। सड़क दुर्घटना या अन्य हादसे में घायल व्यक्ति को समय पर प्राथमिक उपचार मिल जाए तो उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण मदद मिल सकती है। इसी उद्देश्य से बरेली के एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर की टीम ने मंगलवार को बदायूं शहर के मीराजी चौकी स्थित श्रीराम सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया। टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि दुर्घटना के समय डॉक्टर या एंबुलेंस पहुंचने से पहले किस तरह सावधानी बरतते हुए घायल की मदद की जा सकती है।
एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर के डॉ. हर्षित अग्रवाल के नेतृत्व में पहुंची टीम ने विद्यार्थियों को दुर्घटनास्थल पर घायल व्यक्ति की स्थिति का आकलन करने, आपात स्थिति में तत्काल सहायता बुलाने और चिकित्सकीय मदद मिलने तक जरूरी सावधानियां बरतने की जानकारी दी। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों के प्रति जागरूक करना और उन्हें जिम्मेदार फर्स्ट रिस्पॉन्डर के रूप में तैयार करना रहा। डॉ. हर्षित अग्रवाल ने बताया कि वर्ल्ड ट्रॉमा वीक के तहत विभिन्न स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में जाकर विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब तक 20 इंटर कॉलेजों के विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में घटनास्थल पर मौजूद लोगों की समझदारी, सुरक्षित तरीके से दी गई प्राथमिक सहायता और समय पर चिकित्सा सेवा तक पहुंच घायल व्यक्ति के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकती है। उल्लेखनीय है कि 12 से 17 अक्टूबर तक वर्ल्ड ट्रॉमा वीक के अंतर्गत एसआरएमएस इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की ओर से जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। 17 अक्टूबर को विश्व ट्रॉमा दिवस के अवसर पर भी ट्रॉमा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights