बार चुनाव में 10 सितंबर को होगा मतदान शेष पदों पर एकल नामांकन होने से निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ सहसबान। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नामांकन के दिन अध्यक्ष पद के लिए तीन अधिवक्ताओं ने नामांकन कराया। शेष पदों पर एकल नामांकन होने से उनके निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है। एल्डर कमेटी चेयरमेन रुकुम सिंह यादव ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार बार के वार्षिक चुनाव में छह सितंबर को नामांकन, सात को आपत्ति, निस्तारण, नामांकन पत्रों की जांच, आठ को नाम वापसी और प्रकाशन, 10 को 11 से तीन बजे तक मतदान और 13 सितंबर को शाम तीन बजे बार भवन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। तय कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए रागिब अली, रवीन्द्र नरायण सक्सेना और भगवान सिंह यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जबकि महासचिव पद हेतु सरफराज अली ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा अन्य कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। सहसचिव प्रशासन के लिए सतीश यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए रवीन्द्र अग्निहोत्री, पुस्तकालय अध्यक्ष अभय सिन्हा का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।