मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 27.2 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सिपाही जीशान की गिरफ्तारी नही होने पर पुलिस ऑफिस पहुंचे परिजन

October 10, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। युवती कुसुम की आत्महत्या के मामले में नामजद सिपाही जीशान और उसके परिजनों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजन शनिवार को पुलिस ऑफिस पहुंचे। परिजनों ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कोट निवासी प्रेमशंकर के मुताबिक, उनकी बहन कुसुम की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने 29 सितंबर को जीशान और उसके परिजनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। जीशान हरदोई जिले की पिहानी कोतवाली में सिपाही के पद पर तैनात है। परिजनों का आरोप है कि जीशान ने अपनी पहचान छिपाकर कुसुम को प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया। आरोप है कि बाद में उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया और आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने की धमकी भी दी गई। परिवार के अनुसार, इन परिस्थितियों से परेशान होकर कुसुम ने आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि युवती की चैट से उन्हें कथित घटनाक्रम की जानकारी मिली। शनिवार को पुलिस ऑफिस पहुंचे परिजनों ने एसएसपी से मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष विवेचना कराने और सिपाही जीशान समेत सभी नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights