मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 7 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अतिवृष्टि से फसल नुकसान के सर्वे समेत किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत ने सौंपा ज्ञापन

October 7, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिसौली। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के संस्थापक एवं किसान नेता स्व. महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती बुधवार को जनपद के बिसौली, बदायूं, बिनावर, कछला, म्याऊं, दातागंज, बक्सर, देहगवां व नगला बार सहित विभिन्न स्थानों पर धूमधाम से मनाई गई। बिसौली तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई और प्रसाद वितरण के बाद किसान पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में वक्ताओं ने महेंद्र सिंह टिकैत के जीवन और किसान हितों के लिए उनके संघर्ष पर प्रकाश डाला। इस दौरान किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि अतिवृष्टि के कारण क्षेत्र में फसलों को करीब 25 से 60 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। किसानों ने प्रभावित फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। साथ ही फसली नुकसान के कारण किसानों पर लगे ऋण की वसूली स्थगित करने की मांग भी उठाई गई। किसानों ने गौशालाओं की व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए मांग की कि गौशालाओं में रखी गायों को किसानों के सुपुर्द किया जाए और सरकार द्वारा गायों के लिए दिया जाने वाला अनुदान सीधे किसानों को उपलब्ध कराया जाए। पंचायत में तहसील प्रशासन से ग्राम सभाओं में बैठक कर समस्याओं का उचित समाधान कराने की मांग भी की गई। इसके अलावा आसफपुर से भरतपुर तक करीब 22 किलोमीटर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की समस्या का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। किसानों का कहना था कि बिजली लाइन के तार बार-बार टूटने से भरतपुर क्षेत्र के किसान परेशान हैं। इस संबंध में भाकियू की ओर से एसडीओ बिसौली को भी लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की गई।
पंचायत में आसफपुर, बिसौली और वजीरगंज ब्लॉक अध्यक्षों के साथ जिला कमेटी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights