मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 7 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

यूपीआई पर एमडीआर शुल्क लगाने के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा मांगपत्र

October 7, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर 15 अक्टूबर से ₹2000 से अधिक के मर्चेंट यूपीआई ट्रांजेक्शन पर 0.04 प्रतिशत एमडीआर शुल्क लगाए जाने के आदेश के विरोध में बुधवार को व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू के नेतृत्व में व्यापारियों के शिष्टमंडल ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित मांगपत्र जिलाधिकारी बदायूं के माध्यम से एसडीएम न्यायिक सुरेंद्र कुमार को सौंपकर यूपीआई ट्रांजेक्शन पर एमडीआर शुल्क लगाए जाने का आदेश वापस लेने की मांग की।जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने कहा कि व्यापारी पहले ही अनेक प्रकार के करों और शुल्कों का भुगतान कर रहे हैं। ऐसे में मर्चेंट व्यापारियों के यूपीआई ट्रांजेक्शन पर एमडीआर शुल्क लगाया जाना व्यापारियों के हितों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि यूपीआई पर शुल्क लगने से व्यापार की गति प्रभावित होगी और बाजार में मंदी का नया दौर शुरू हो सकता है। इसका असर सरकार के राजस्व पर भी पड़ सकता है और नकदी लेनदेन को बढ़ावा मिलने की आशंका है। उन्होंने प्रधानमंत्री से व्यापार हित में यूपीआई ट्रांजेक्शन पर लगाए जा रहे एमडीआर शुल्क को वापस लेने का आदेश पारित करने की मांग की।
प्रदेश मंत्री अवधेश वर्मा ने कहा कि देश के व्यापारियों ने प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया और कैशलेस इकोनॉमी के सपने को साकार करने में सबसे बड़ा योगदान दिया है। गली-कूचे के छोटे से छोटे दुकानदार ने भी बिना किसी झिझक के यूपीआई को अपनाया है। ऐसे में यूपीआई पर एमडीआर शुल्क लगाए जाने से लोग दोबारा नकदी लेनदेन की ओर लौट सकते हैं।
जिला महामंत्री हाजी राशिद सैफी ने कहा कि जब देश का व्यापार काफी हद तक डिजिटल लेनदेन पर निर्भर हो चुका है, तब यूपीआई पर एमडीआर शुल्क लगाने का विचार व्यापारियों के साथ बड़ा धोखा है। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज इसका पूर्ण बहिष्कार करेगा।
जिला उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह लाम्बा ने कहा कि यूपीआई पर किसी भी प्रकार का शुल्क लगाने से व्यापार जगत प्रभावित होगा और देश की अर्थव्यवस्था फिर से नकदी लेनदेन की तरफ बढ़ सकती है। नगर महामंत्री संजय रस्तोगी ने सरकार से डिजिटल लेनदेन को पूरी तरह मुफ्त और सुरक्षित बनाए रखने की मांग की, ताकि छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार न पड़े और देश का आर्थिक ढांचा मजबूत बना रहे।
इस दौरान जिला महामंत्री हाजी राशिद सैफी, जिला उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह लाम्बा, दीपक वर्मा, विनय गुप्ता, नगर चेयरमैन दिनेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, नगर महामंत्री संजय रस्तोगी, कुलदीप वैश्य, सुरेंद्र नानक और जिलाध्यक्ष उद्योग मंच सर्वेश गुप्ता सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights