मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 5 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 27.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

घर में सांप निकलने के बाद दो पक्षों में मारपीट, सात घायल

October 5, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना शाही क्षेत्र के गांव दौली जवाहरपुर में घर में रखी ईंटों के बीच सांप निकलने के बाद ईंट और मलबा हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। एक पक्ष की ओर से लाठी-डंडे, फावड़े और कुल्हाड़ी से हमला किए जाने का आरोप है। घटना में करीब सात लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घायल जमरूल निशा ने बताया कि उनके घर में रखी ईंटों के बीच सांप बैठा हुआ था। सांप को निकालने के लिए अलीम खां ईंट और मलबा हटाकर पास में पड़ी अपनी जमीन पर डाल रहे थे। इसी दौरान सलीम खां और अली मोहम्मद खां ने इसका विरोध करते हुए जमीन को अपना बताते हुए वहां मलबा डालने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि शोर सुनकर मुर्सीत, मुस्तकीन, जनतीया, कदीर, कमर जहां और कमरूल मौके पर पहुंचे और घर में घुसकर फावड़ा, लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मारपीट में अलीम खां, मेहंदी पुत्र हसन खां, जमरूल निशा, साबिर खां, खलील खां, शमा और सलीम घायल हो गए। दूसरी तरफ के अली मोहम्मद खा घायल हो गए । घायलों ने घटना की सूचना थाना शाही पुलिस को दी। घायलों का आरोप है कि पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिसके बाद वे खुद जिला अस्पताल पहुंचकर उपचार कराने गए। पुलिस की ओर से घटना और लगाए गए आरोपों की जांच किए जाने की बात कही गई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights