मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 3 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 28.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

निशुल्क प्रशिक्षण से निखरी प्रतिभा, गुड्डू और सोनाक्षी ने जीते छह पदक

October 3, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। पिछले 26 वर्षों से ग्रामीण और जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क एथलेटिक्स प्रशिक्षण दे रहे एनआईएस कोच एवं अंतरराष्ट्रीय एथलीट अजय कश्यप के प्रशिक्षण में तैयार दो खिलाड़ियों ने जिले का नाम रोशन किया है। बनारस में आयोजित डेफ स्टेट एथलेटिक चैंपियनशिप में बरेली के गुड्डू सिंह और सोनाक्षी गुर्जर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन पदक जीते और पटना में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय डेफ एथलेटिक प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। जन्म से बोल और सुन न सकने वाले गुड्डू सिंह ने प्रतियोगिता में 3000 मीटर, 1500 मीटर और 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किए। गुड्डू के पिता नर्सरी में काम करते हैं। उनका सपना है कि उनका बेटा खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर देश और परिवार का नाम रोशन करे। वहीं, सोनाक्षी गुर्जर ने भाला फेंक और गोला फेंक में स्वर्ण पदक, जबकि डिस्कस थ्रो में रजत पदक हासिल किया। सोनाक्षी के पिता चालक हैं। दोनों खिलाड़ी एनआईएस कोच एवं अंतरराष्ट्रीय एथलीट अजय कश्यप से नियमित रूप से निशुल्क प्रशिक्षण लेते हैं। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर एथलेटिक संघ के सचिव विमल शर्मा, अनुपम शर्मा, रिदम शर्मा सहित जिला एथलेटिक संघ के पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights