मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 3 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 29.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बरेली में स्वर्गीय प्रोफेसर श्याम बिहारी स्मृति प्रीमियर लीग 5 अक्टूबर से शुरू होगा

October 3, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बरेली के उभरते युवा क्रिकेटरों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वर्गीय प्रोफेसर श्याम बिहारी स्मृति स्टेडियम प्रीमियर लीग का आयोजन 5 अक्टूबर से बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 12 अक्टूबर को खेला जाएगा। प्रतियोगिता में छह टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 13 मुकाबले खेले जाएंगे। आयोजकों के अनुसार बरेली में युवा क्रिकेट प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन उचित मंच और अवसर के अभाव में कई प्रतिभाएं आगे नहीं बढ़ पातीं। इसी उद्देश्य से बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहले प्रोफेसर श्याम बिहारी स्मृति क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया था, जिसमें शहर के युवा खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इसके बाद चयनित खिलाड़ियों को छह टीमों में शामिल किया गया। लीग के लिए ट्रायल 20 सितंबर को रेलवे ग्राउंड, रोड नंबर-4, इज्जतनगर में संपन्न हुए। ट्रायल में चयनकर्ता के रूप में इंडियन रेलवे के खिलाड़ी माजिद हसन खान और शिवकुमार राठी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में शामिल छह टीमों के कप्तान इस प्रकार हैं बरेली धमाका डायनामोज के कप्तान फैजान जाफरी, बरेली तूफानी टाइगर्स के कप्तान मोहित कुमार, बरेली झुमका जायंट्स के कप्तान साई सक्सेना, बरेली बांसुरी ब्लास्टर्स के कप्तान अरुण यादव, बरेली दबंग डेयरडेविल्स के कप्तान प्रतीक पाल और बरेली नाथ नगरी किंग्स के कप्तान बंटी मौर्या हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights