मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 2 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 27.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
महात्मा गांधी-शास्त्री जी की जयंती पर सामाजिक सरोकारों का संकल्पपूर्व मंत्री आबिद रजा और पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने गांधी-शास्त्री को नमन किया, संयुक्त रूप से किया ध्वजारोहणछाया ट्रेनिंग सेंटर के तीन माह के प्रोफेशनल मेकअप कोर्स का भव्य ग्रैंड फिनाले हुआविद्यापीठ में राष्ट्र रक्षा यज्ञ के साथ मनी गांधी-शास्त्री जयंतीसादगी, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के संकल्प संग संपन्न हुआ कार्यक्रमगुरुकुल महाविद्यालय सूर्यकुंड में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी गांधी-शास्त्री जयंतीसफलता संसाधनों की गुलाम नहीं होती : वेदवीर आर्यगांधी जयंती पर पुलिस लाइन में उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित
Uttar Pradesh

बरेली में व्यापारियों ने यूपीआई स्कैनरों की होली जलाकर जताया विरोध, निकाला पैदल मार्च

October 2, 2026By admin0 comments
👁 7.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने शुक्रवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। प्रांतीय संयुक्त महामंत्री राजेश जसोरिया के नेतृत्व में संपूर्ण बरेली में ‘नो यूपीआई डे’ का संदेश दिया गया। व्यापारियों ने हाथों में विरोध की तख्तियां और बैनर लेकर पैदल मार्च निकाला और एमडीआर के विरोध में नारेबाजी की। पैदल मार्च का नेतृत्व महानगर उपाध्यक्ष दुर्गेश खटवानी ने किया। राजेश जसोरिया ने कहा कि व्यापारी पहले से ही विभिन्न प्रकार के करों का भार झेल रहे हैं। अब यूपीआई पर एमडीआर लगाए जाने की तैयारी से व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यूपीआई आम व्यापारी के लिए लेनदेन का सुविधाजनक माध्यम बन चुका है। नगद लेनदेन कम होने से अपराध की घटनाओं में भी कमी आई है। इसके बावजूद यूपीआई से प्राप्त राशि का बिल काटकर व्यापारी उस पर जीएसटी का भुगतान करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब एमडीआर के रूप में आधा प्रतिशत अतिरिक्त भार डालने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री को व्यापारियों की मांग पर ध्यान देना चाहिए। यदि 15 अक्टूबर से एमडीआर लागू किया जाता है तो व्यापार मंडल बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगा। आवश्यकता पड़ने पर भारत बंद का आह्वान भी किया जाएगा। श्यामगंज चौराहे पर महानगर उपाध्यक्ष श्याम मिठवानी के नेतृत्व में व्यापारियों ने अपने-अपने यूपीआई स्कैनर प्रतीकात्मक रूप से जलाकर विरोध जताया। इस दौरान व्यापारियों ने सरकार से एमडीआर लागू नहीं करने की मांग की। प्रदर्शन में महानगर युवा महामंत्री ईशन गुप्ता, मंडल युवा अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, मुकुल मित्तल, स्टेशनरी मर्चेंट एसोसिएशन के अजय गुप्ता व अंकित अग्रवाल, सुभाष नगर व्यापार मंडल के रवि अरोड़ा व सौरभ श्रीवास्तव, केमिस्ट एसोसिएशन के अविनाश मित्तल, नमकीन संगठन के अनिल गुप्ता, निरंजन, कन्फेक्शनरी एसोसिएशन के गिरधारी देवनानी, किराना कमेटी के त्रिलोकी नाथ गुप्ता, मुकेश खटवानी, अंजनी गुप्ता, मनमोहन सब्बरवाल, दर्शन लाल भाटिया, राजेश कटिहा, संदीप सक्सेना, गीता पैलेस व्यापार समिति के अजय मुखिया, रजत गुप्ता और ओंकार सिंह समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights