मदर एथीना स्कूल के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में लहराया परचम, जीते 3 रजत और 3 कांस्य पदक

WhatsApp Image 2026-09-19 at 4.55.19 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ।।मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों ने बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम के इनडोर हॉल में 11 से 13 सितंबर तक आयोजित ‘43वीं जूनियर क्याोरूगी व 16वीं जूनियर पूमसे एवं 40वीं सब-जूनियर क्याोरूगी व 16वीं सब-जूनियर पूमसे ऑफिशियल उत्तर प्रदेश स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। राज्य स्तरीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले में मदर एथीना स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया और कुल 6 पदक (3 रजत और 3 कांस्य) अपने नाम किए। जिनमें अनन्या पाल, अंजिका शर्मा एवं अरिक्ता ने रजत पदक तथा अराध्या पालीवॉल, सक्षम पाराशरी एवं केशव राठौर ने कांस्य पदक प्राप्त कर अपनी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन किया और विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों ने राज्य स्तर की ‘ताइक्वांडो प्रतियोगिता’ में अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और बेजोड़ कौशल के बल पर यह शानदार सफलता हासिल की है। खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह बच्चों में धैर्य, आत्मविश्वास और आत्मरक्षा का भाव विकसित करते हैं। सभी पदक विजेता विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और खेल प्रशिक्षकों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights